वेस्टइंडीज बनाम USA: शाई होप ने लगाया वनडे करियर का 22वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
क्रिकेट विश्व कप क्वालिफायर 2023 के दूसरे क्वालिफायर में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान शाई होप ने अर्धशतक लगाया।
उन्होंने 60 गेंदों पर 90 की स्ट्राइक रेट से 54 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का भी लगाया।
नोस्तुश केंजीगे ने उन्हें शायन जहांगीर के हाथों कैच आउट कराया। यह होप के वनडे करियर का 22वां अर्धशतक है।
इसके अलावा एकदिवसीय में उन्होंने 14 शतक भी लगाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 170 रन है।
प्रदर्शन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में होप का प्रदर्शन
होप ने 109 वनडे की 104 पारियों में 49.37 की औसत और 75.71 की स्ट्राइक रेट से 4,542 रन बनाए हैं।
38 टेस्ट की 72 पारियों में उन्होंने 25.01 की औसत और 41.85 की स्ट्राइक रेट से 1,726 रन बनाए हैं। टेस्ट में उनके 5 अर्धशतक और 2 शतक हैं।
इसी तरह 19 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 17 पारियों में होप ने 17.88 की औसत और 121.12 की स्ट्राइक से 304 रन बनाए हैं। टी-20 में उनके नाम 2 अर्धशतक हैं।