Page Loader
वेस्टइंडीज बनाम USA: रोस्टन चेस ने लगाया वनडे करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
रोस्टन चेस ने वनडे में तीन अर्धशतक लगाए हैं (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

वेस्टइंडीज बनाम USA: रोस्टन चेस ने लगाया वनडे करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Jun 18, 2023
04:56 pm

क्या है खबर?

क्रिकेट विश्व कप क्वालिफायर 2023 के दूसरे क्वालिफायर में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के रोस्टन चेस ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 55 गेंदों पर 100 की स्ट्राइक रेट से 55 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का भी लगाया। सौरभ नेत्रवालकर ने उन्हें नोस्तुश केंजीगे के हाथों कैच आउट कराया। यह चेस के वनडे करियर का तीसरा अर्धशतक है। उन्होंने वनडे में एक भी शतक नहीं लगाया है। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 94 रन है।

प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चेस का प्रदर्शन

चेस ने 37 वनडे की 29 पारियों में 25.68 की औसत और 75.18 की स्ट्राइक रेट से 642 रन बनाए हैं। 49 टेस्ट की 90 पारियों में उन्होंने 26.34 की औसत और 46.59 की स्ट्राइक रेट से 2,265 रन बनाए हैं। टेस्ट में उनके 11 अर्धशतक और 5 शतक हैं। 8 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 7 पारियों में चेस ने 12.33 की औसत और 92.5 की स्ट्राइक रेट से 74 रन बनाए हैं। टी-20 में उनका सर्वाधिक स्कोर 39 रन है।