वेस्टइंडीज बनाम USA: जॉनसन चार्ल्स ने लगाया वनडे करियर का छठा अर्धशतक, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
क्रिकेट विश्व कप क्वालिफायर 2023 का दूसरा क्वालिफायर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और संयुक्त राज्य अमेरिका क्रिकेट टीम (USA) के बीच खेला जा रहा है।
ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब हरारे में खेले जा रहे इस मैच में वेस्टइंडीज के जॉनसन चार्ल्स ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 80 गेंदों पर 66 रन की पारी खेली।
इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के भी लगाए। स्टीवन टेलर ने सौरभ नेत्रवालकर के हाथों कैच आउट कराया। यह चार्ल्स के वनडे करियर का छठा अर्धशतक है।
प्रदर्शन
वनडे में दो शतक भी लगा चुके हैं चार्ल्स
चार्ल्स ने वनडे में 2 शतक भी लगाए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 130 रन है।
उन्होंने 52 वनडे की 52 पारियों में अब तक 27.67 की औसत और 85.35 की स्ट्राइक रेट से 1439 रन बनाए हैं।
41 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 40 पारियों में उन्होंने 24.27 की औसत और 131.04 की स्ट्राइक रेट से 971 रन बनाए हैं।
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 4 अर्धशतक और 1 शतक भी लगाया है। उनका सर्वाधिक स्कोर 118 रन है।