Loading...
वेस्टइंडीज टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2,000 छक्के जड़ने वाली पहली टीम बनी, भारत को पछाड़ा
शेरफेन रदरफोर्ड पारी में 2 बेहतरीन छक्के जड़े

वेस्टइंडीज टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2,000 छक्के जड़ने वाली पहली टीम बनी, भारत को पछाड़ा

Oct 12, 2026
11:16 am

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ इंदौर में खेले गए टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के तीसरे मुकाबले में 14 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इसके बाद भी कैरेबियन टीम ने बड़ा इतिहास रच दिया। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2,000 छक्के पूरे करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। उसने मुकाबले में कुल 13 छक्के जड़े और तीसरा छक्का जड़ने के साथ ही उसने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम को पछाड़ा

भारतीय टीम ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 8 छक्के लगाते हुए अपने छक्कों की संख्या को 1,997 पर पहुंचाते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया था, लेकिन वेस्टइंडी ने अपनी पारी में पहला छक्का लगाते ही भारत को पीछे छोड़ दिया।

इसके बाद टीम ने 2 छक्के और लगाते ही अपने 2,000 छक्के पूरे किए और पारी के अंत तक इनकी संख्या को 2010 पर पहुंचा दिया।

ऐसे में वह उसने अपने शीर्ष स्थान को मजबूत कर लिया।

अन्य

सूची में अन्य टीमों की क्या है स्थिति?

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में वेस्टइंडीज और भारत के आलावा अन्य किसी टीम ने 1,600 छक्के भी नहीं जड़े हैं।

सूची में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 1,585 छक्कों के साथ तीसरे, पाकिस्तान 1,500 छक्कों के साथ चौथे, दक्षिण अफ्रीका 1,407 छक्कों के साथ 5वें, इंग्लैंड 1,406 छक्कों के साथ छठे और ऑस्ट्रेलिया 1,400 छक्कों के साथ 7वें पायदान पर हैं।

हालांकि, अब सीरीज के आगामी 2 मैचों में भारत के पास वेस्टइंडीज को पछाड़ने का मौका रहेगा।

ADVERTISEMENT