Loading...
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, शाई होप हिस्सा नहीं
शाई होप को आराम दिया गया है (फाइल तस्वीर)

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, शाई होप हिस्सा नहीं

Oct 14, 2026
10:05 am

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ इसी महीने शुरू होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि सीमित ओवरों के कप्तान शाई होप को आराम दिया गया है। इस बीच, 23 वर्षीय शीर्ष क्रम के बल्लेबाज केविन विकहम को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। यह उनका पहला टेस्ट टीम चयन है।

बयान

इस कारण जोसेफ नहीं बने टीम का हिस्सा 

क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने बयान जारी कर बताया कि नियमित चिकित्सकीय जांच और विशेषज्ञ से परामर्श के बाद जोसेफ को टीम से बाहर रखने का फैसला लिया गया।

बोर्ड के अनुसार, लाल गेंद के क्रिकेट में बढ़ने वाले शारीरिक दबाव के कारण चोट लगने के जोखिम को कम करने के लिए उनके कार्यभार को नियंत्रित करने का निर्णय लिया गया है।

यह फैसला जोसेफ की सहमति से लिया गया है।

शामिल

जोसेफ की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका 

ऑलराउंडर कीमो पॉल को टेस्ट सीरीज के लिए जोसेफ की जगह टीम में शामिल किया गया है।

वहीं, CWI के मुताबिक तीनों प्रारूपों में लगातार खेलने के बाद होप को आराम दिया गया है।

बोर्ड फरवरी 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप क्वालीफायर से पहले होप के कार्यभार और फिटनेस का प्रबंधन करना चाहता है ताकि उनकी शारीरिक स्थिति बेहतर बनी रहे और आगामी महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए वह पूरी तरह तैयार रहें।

ADVERTISEMENT

जानकारी

कब और कहां खेली जाएगी टेस्ट सीरीज 

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 28 अक्टूबर से ढाका में खेला जाएगा, जबकि सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 5 नवंबर से सिलहट में शुरू होगा। दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू होंगे।

ADVERTISEMENT

टीम

ऐसी है वेस्टइंडीज की पूरी टीम 

टेस्ट सीरीज के लिए ऐसी है वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम: रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वॉरिकन (उपकप्तान), जोशुआ बिशप, जॉन कैंपबेल, तेजनरायण चंद्रपॉल, जोशुआ डा सिल्वा (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, केवम हॉज, आमिर जांगू (विकेटकीपर), शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, कीमो पॉल, केमार रोच, जायडेन सील्स और केविन विकहम।

अभी वेस्टइंडीज भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। वनडे सीरीज में टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

ADVERTISEMENT