NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE: पिछले तीन सालों में रेसलर्स ने किये शानदार डेब्यू, देखें टॉप-5 डेब्यू मैच के वीडियो
    खेलकूद

    WWE: पिछले तीन सालों में रेसलर्स ने किये शानदार डेब्यू, देखें टॉप-5 डेब्यू मैच के वीडियो

    WWE: पिछले तीन सालों में रेसलर्स ने किये शानदार डेब्यू, देखें टॉप-5 डेब्यू मैच के वीडियो
    लेखन Neeraj Pandey
    Jan 04, 2019, 02:25 pm 1 मिनट में पढ़ें
    WWE: पिछले तीन सालों में रेसलर्स ने किये शानदार डेब्यू, देखें टॉप-5 डेब्यू मैच के वीडियो

    WWE लगातार सफलता की नई ऊचाइयों को छू रहा है। लोगों के बीच कंपनी की लोकप्रियता में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। हालांकि इतनी सफलता हासिल करने के लिए कंपनी को काफी मेहनत भी करनी पड़ रही है साथ ही उन्हें काफी चतुराई भरे फैसले लेने पड़ रहे हैं। कब किस रेसलर को साइन करना है और कब उसे मेन रोस्टर पर भेजना है यह कंपनी को अच्छे से पता है। जानिए पिछले तीन सालों के शानदार डेब्यू वाले रेसलर्स।

    'द फेनोमेनल वन' ने किया शानदार आगाज

    'द फेनोमेनल वन' ने किया शानदार आगाज

    स्टाइल्स ने 1998 में ही अपना प्रोफेशनल रेसलिंग डेब्यू किया था और लगभग 18 सालों तक उन्होंने कई जगह फाइट की। इंडिपेंडेंट सर्किट पर लगभग हर एक चीज जीत चुके स्टाइल्स को 2016 में WWE ने साइन किया। 2016 रॉयल रंबल में जब स्टाइल्स ने एंट्री ली, तो लोगों को भरोसा नहीं हो रहा था। उन्होंने रंबल पर शानदार डेब्यू किया। पहले ही दौर में स्टाइल्स WWE चैंपियन बने और उनका डेब्यू काफी शानदार रहा।

    नाकामुरा ने कायम रखा अपना दबदबा

    नाकामुरा ने कायम रखा अपना दबदबा

    शिंस्के नाकामुरा जापानी रेसलर और पूर्व मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट हैं। उन्होंने 2002 में प्रोफेशनल रेसलिंग डेब्यू किया था। नाकामुरा ने न्यू जापान प्रो रेसलिंग के अलावा भी कई रेसलिंग प्रमोशन पर अपना दबदबा बनाए रखा। 2016 में WWE ने उन्हें साइन किया और उन्होंने NXTB पर अपना डेब्यू किया। वह एक से ज़्यादा बार NXT चैंपियन बनने वाले दूसरे रेसलर हैं। इसके अलावा मेन रोस्टर पर भी उन्होने कमाल किया है। 2018 में उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती थी।

    'राउडी' ने आते ही मचाया गदर

    'राउडी' ने आते ही मचाया गदर

    यदि किसी को WWE में सबसे ज़्यादा चर्चित डेब्यू के बारे में बात करनी हो तो रोंडा राउजी का नाम निश्चित तौर पर आएगा। शायद ही किसी ने सोचा होगा कि UFC की हाल ऑफ फेमर राउज़ी इस कदर WWE रिंग में अपना दबदबा जमाएंगी। उन्होंने अपने डेब्यू से पहले ही स्टेफनी मैकमैहन और ट्रिपल एच को खुली चुनौती दी। रेसलमेनिया 34 पर उन्होंने कर्ट एंगल के साथ स्टेफनी और ट्रिपल एच के खिलाफ क्लासिक मुकाबले में अपना डेब्यू किया।

    दो बार NXT चैंपियन बनने वाले पहले रेसलर

    दो बार NXT चैंपियन बनने वाले पहले रेसलर

    समोआ जो को उनके इंडिपेंडेंट सर्किट पर लड़ी गई फाइट्स के लिए जाना जाता है। 2015 में उन्होंने WWE ज्वाइन किया और फिर दो बार NXT चैंपियन बनने वाले पहले रेसलर भी बने। 2017 में उन्होंने मेन रोस्टर ज्वाइन किया और रॉ पर परफॉर्म करना शुरु किया। समोआ ने सैथ रॉलिंस पर पीछे से हमला करते हुए खुद को मेन रोस्टर पर परिचित कराया। ऑफिशियल मेन रोस्टर डेब्यू पर उन्होंने रोमन रेंस को हराया था।

    जापान की सबसे बेहतरीन रेसलर

    जापान की सबसे बेहतरीन रेसलर

    असुका ने 2004 में ही रेसलिंग डेब्यू किया था लेकिन वह रिंग को पूरी तरह से नहीं अपना सकी थीं। 2015 में अपने WWE डेब्यू मैच में असुका ने डाना ब्रूक को हराया था। उसके बाद असुका सबसे ज़्यादा 510 दिनों तक NXT विमेंस चैंपियन रहीं। 2017 में असुका ने TLC मुकाबले में स्मैकडाउन पर डेब्यू किया और एम्मा को हराते हुए अपना डेब्यू शानदार बनाया। असुका WWE इतिहास में सबसे ज़्यादा 914 दिनों तक अजेय रही हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    WWE
    WWE रेसलमेनिया
    WWE स्मैकडाउन

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम घोषित, काइल जैमीसन की वापसी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    महिंद्रा XUV300 बनाम नई हुंडई वेन्यू: जानिए कौन सी गाड़ी है आपके लिए बेस्ट   महिंद्रा एंड महिंद्रा
    त्रिकोणीय सीरीज: दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    गूगल एंड्रॉयड 13 यूजर्स के लिए कस्टम लॉक स्क्रीन शॉर्टकट फीचर पर कर रही काम  गूगल

    WWE

    WWE: पूर्व रेसलर सारा ली का 30 साल की उम्र में निधन WWE समरस्लैम
    विंस मैकमैहन पर 24 करोड़ रुपये देकर अफेयर छुपाने का आरोप, चल रही जांच विंस मैकमैहन
    राजनीति की रिंग में उतरे रेसलर द ग्रेट खली, दिल्ली में थामा भाजपा का दामन दिल्ली
    WWE स्टार अंडरटेकर ने अक्षय कुमार के साथ असली मैच खेलने की जतायी इच्छा अक्षय कुमार

    WWE रेसलमेनिया

    पूर्व WWE रेसलर कमाला की 70 साल की उम्र में हुई मौत WWE
    तीन दशक से ज़्यादा लंबे करियर के बाद अंडरटेकर ने रेसलिंग को कहा अलविदा WWE
    WWE और TNA दोनों की हाल ऑफ फेम में शामिल हो चुके हैं ये पांच रेसलर्स WWE
    WWE में दिखेंगी 'द रॉक' की बेटी, पिता बोले- मुझे अपनी बेटी पर गर्व है WWE

    WWE स्मैकडाउन

    WWE: 'द रॉक' की बेटी की एंट्री, पहले धमाल मचा चुकी हैं बाप-बेटी की ये जोड़ियां WWE
    WWE द्वारा रिलीज़ किए गए ये रेसलर्स बन सकते हैं सुपरस्टार्स WWE
    WWE: निक्की बेला का बड़ा खुलासा, कहा- दो बार हुआ था रेप WWE
    पांच महान रेसलर्स जो WWE में साबित हुए फ्लॉप WWE

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023