NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / आज भी 'मुल्तान के सुल्तान' वीरेंद्र सहवाग के नाम हैं ये अदभुत रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    आज भी 'मुल्तान के सुल्तान' वीरेंद्र सहवाग के नाम हैं ये अदभुत रिकॉर्ड्स

    आज भी 'मुल्तान के सुल्तान' वीरेंद्र सहवाग के नाम हैं ये अदभुत रिकॉर्ड्स

    लेखन Neeraj Pandey
    Oct 20, 2020
    03:57 pm

    क्या है खबर?

    पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग मंगलवार, 20 अक्टूबर को 42 साल के हो गए हैं।

    सहवाग को उनकी निडर बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है और उनके द्वारा खेली पारियां आज भी क्रिकेट फैंस को याद होंगी।

    आक्रामक बल्लेबाजी के साथ सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग बल्लेबाजी की परिभाषा ही बदल दी थी।

    ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं सहवाग द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स पर।

    करियर

    ऐसा रहा है सहवाग का करियर

    104 टेस्ट मैचों में सहवाग ने 8,586 रन बनाए हैं। टेस्ट में सहवाग ने 23 शतक और 32 अर्धशतक लगाए और इस दौरान उनका औसत 49.34 का रहा।

    2013 में उनका 12 साल का टेस्ट करियर समाप्त हुआ था।

    251 वनडे मैच खेलने वाले सहवाग ने लिमिटेड ओवर्स की क्रिकेट में भी अपनी ताकत दिखाई है।

    15 शतक और 38 अर्धशतक के साथ सहवाग ने वनडे में 8,273 रन बनाए हैं।

    तिहरा शतक

    टेस्ट में दो तिहरे शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय हैं सहवाग

    सहवाग ने टेस्ट में दो तिहरे शतक लगाए हैं। वह डॉन ब्रैडमैन, क्रिस गेल और ब्रायन लारा के साथ संयक्त रूप से सबसे ज़्यादा तिहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

    टेस्ट में दो तिहरे शतक लगाने वाले सहवाग इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं।

    सहवाग ने 2004 में मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ 309 और फिर 2008 में चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 319 रनों की पारी खेली थी।

    रिकॉर्ड्स

    टेस्ट में सहवाग के नाम हैं ये रिकॉर्ड्स

    टेस्ट में सहवाग भारत के लिए पांचवें सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    सहवाग टेस्ट क्रिकेट में 8,500 से ज़्यादा रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज भी हैं।

    टेस्ट में सहवाग पांचवें सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।

    सचिन तेंदुलकर (51), राहुल द्रविड़ (36), सुनील गावस्कर (34) और विराट कोहली (27) के बाद सहवाग का नंबर आता है।

    सहवाग (278 गेंद) सबसे कम गेंदों में तिहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

    अन्य रिकॉर्ड्स

    सहवाग के नाम हैं ये रिकॉर्ड्स

    सहवाग और टेस्ट और वनडे में 7,500 से अधिक रन बनाने वाले इकलौते ओपनर हैं।

    वह डॉन ब्रेडमैन के साथ संयुक्त रूप से सबसे अधिक तीन बार टेस्ट में 290 से अधिक के स्कोर पर आउट हुए हैं।

    सहवाग एक दिन में सबसे अधिक 284 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।

    वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सहवाग दूसरे बल्लेबाज हैं। अब तक छह लोग यह कारनामा कर चुके हैं।

    साझेदारी

    सहवाग के नाम हैं ये साझेदारी रिकॉर्ड्स

    वनडे क्रिकेट में सहवाग और सचिन 4,387 रनों की साझेदारी करके नौवें सबसे ज़्यादा रन जोड़ने वाली जोड़ी बन गए हैं।

    भारत के लिए साझेदारी में सबसे ज़्यादा रन बनाने के मामले में ये जोड़ी चौथे स्थान पर है।

    टेस्ट क्रिकेट में सहवाग ने गौतम गंभीर के साथ मिलकर 4,412 रन जोड़े और आठवें सबसे ज़्यादा रन जोड़ने वाली जोड़ी बने।

    तेंदुलकर और द्रविड़ टेस्ट में सबसे ज़्यादा 6,920 रन जोड़ने वाली भारतीय जोड़ी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सचिन तेंदुलकर
    वीरेंद्र सहवाग
    भारतीय क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    हुंडई i20 का मैग्ना एग्जीक्यूटिव वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  हुंडई मोटर कंपनी
    कौन हैं अभिनेत्री नुसरत फारिया, जिन्हें हत्या के प्रयास के मामले में किया गया गिरफ्तार? बांग्लादेश
    राहुल गांधी ने विदेश मंत्री पर फिर उठाया सवाल, कहा- हमने कितने भारतीय विमान खो दिए? राहुल गांधी
    फॉक्सवैगन गोल्फ GTI भारत में 26 मई होगी लॉन्च, जानिए क्या होंगी खासियत  फॉक्सवैगन की कारें

    सचिन तेंदुलकर

    क्या सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे कोहली? ब्रेट ली ने दिया यह जवाब विराट कोहली
    डेब्यू टेस्ट में ही लगा था कि खत्म हो गया टेस्ट करियर- सचिन तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट
    सचिन तेंदुलकर पर बन रही एक और फिल्म 'गॉड ऑफ क्रिकेट', इस खास दिन होगी रिलीज क्रिकेट समाचार
    IPL: मुंबई इंडियंस की ऑल-टाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन, इन खिलाड़ियों को मिली जगह इंडियन प्रीमियर लीग

    वीरेंद्र सहवाग

    भाजपा की टिकट पर रोहतक से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं वीरेंद्र सहवाग- रिपोर्ट हरियाणा
    दिल्ली के चीफ सेलेक्टर अमित भंडारी को पीटने वाले क्रिकेटर पर DDCA लगाएगी आजीवन बैन क्रिकेट समाचार
    भारत ने लिया पुलवामा का बदला, क्रिकेट खिलाड़ियों ने भारतीय वायुसेना को किया सलाम क्रिकेट समाचार
    सालों की गुमनामी के बाद चुनाव आयोग ने देश के पहले मतदाता को कैसे ढूढ़ा, जानिए भारत की खबरें

    भारतीय क्रिकेट टीम

    #ThankYouDhoni: ऐसा रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले धोनी का दौर महेंद्र सिंह धोनी
    #ThankYouDhoni: धोनी का नाम सुनते ही फैंस के दिमाग में आती हैं ये पांच चीजें महेंद्र सिंह धोनी
    #ThankYouDhoni: इंटरनेशनल क्रिकेट में धोनी के नाम हैं ये बड़े रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    धोनी और रैना ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, जानिए दिग्गजों की कैसी रही प्रतिक्रिया क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025