वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में खेली 173 रन की पारी
क्या है खबर?
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने इस समय खेली जा रही वीनू मांकड़ ट्रॉफी में बड़ा शतक लगाया है। विजयनगरम के पीवीजी राजू एसीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उन्होंने दिल्ली अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए चंडीगढ़ के खिलाफ 173 रन की पारी खेली। उनके इस बड़े शतक के बावजूद दिल्ली की टीम 50 ओवर खेलने के बाद 289/6 का स्कोर ही बना सकी। आइए आर्यवीर की बल्लेबाजी के बारे में जानते हैं।
पारी
जोरदार रही आर्यवीर की पारी
दिल्ली के कप्तान आर्यवीर ने अर्नव बग्गा (47) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी की।
उन्होंने आक्रामक शैली में बल्लेबाजी की और चंडीगढ़ के गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए अपना शतक पूरा किया।
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 143 गेंदों का सामना करते हुए 173 रन की पारी खेली।
इस बीच उन्होंने 19 चौके और 8 छक्के लगाए। उनकी इस पारी का अंत श्रेष्ठ दुग्गल ने किया।
दिल्ली
दिल्ली के अन्य बल्लेबाजों ने किया निराश
दिल्ली की आर्यवीर और बग्गा की सलामी जोड़ी को छोड़कर अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया।
नंबर-3 पर खेलने आए श्रीहन आहूजा दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके और 3 रन बनाकर आउट हुए।
उनके बाद विकेटकीपर अभिराज गगन ने 18 रन और उदय चावला ने 7 रन बनाए।
यथार्थ सिंह चौहान अपना खाता भी नहीं खोल सके।
निचले क्रम में शांतनु यादव ने 39 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए।