NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: कैसा रहा है धोनी और कोहली का प्रदर्शन, आंकड़ों में पढ़ें तुलनात्मक विवरण
    खेलकूद

    IPL: कैसा रहा है धोनी और कोहली का प्रदर्शन, आंकड़ों में पढ़ें तुलनात्मक विवरण

    IPL: कैसा रहा है धोनी और कोहली का प्रदर्शन, आंकड़ों में पढ़ें तुलनात्मक विवरण
    लेखन Neeraj Pandey
    Apr 25, 2021, 08:36 am 1 मिनट में पढ़ें
    IPL: कैसा रहा है धोनी और कोहली का प्रदर्शन, आंकड़ों में पढ़ें तुलनात्मक विवरण

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) आज दोपहर भिड़ेंगे और इस दौरान भारत के दो दिग्गज क्रिकेटर्स विराट कोहली और एमएस धोनी आमने-सामने होंगे। इस सीजन दोनों ही खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों को शानदार तरीके से लीड कर रहे हैं। दोनों खिलाड़ी अपनी टीमों को कई अच्छी उपलब्धियां दिला चुके हैं। आइए आंकड़ों में जानते हैं अब तक कैसा रहा है दोनों का प्रदर्शन।

    6,000 रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं कोहली

    कोहली इकलौते एक्टिव खिलाड़ी हैं जो पहले सीजन से लेकर अब तक एक ही फ्रेंचाइजी (RCB) के लिए खेल रहे हैं। एक दशक से अधिक के हो सके करियर में कोहली 6,000 रन बनाने वाले भी इकलौते बल्लेबाज हैं। अब तक उन्होंने 196 मैचों में 38.35 की औसत के साथ 6,021 रन बनाए हैं। कोहली ने दूसरे सबसे अधिक पांच शतक के अलावा 40 अर्धशतक भी लगाए हैं।

    ऐसा रहा है धोनी का IPL करियर

    धोनी IPL इतिहास के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। वह टूर्नामेंट में 200 या उससे अधिक मैच खेल चुके तीन में से एक खिलाड़ी हैं। 208 मैचों में उन्होंने 40.23 की औसत के साथ 4,667 रन बनाए हैं। उन्होंने 23 अर्धशतक लगाए हैं जिसमें नाबाद 84 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है। इसके अलावा लीग में सबसे अधिक (151) शिकार करने वाले विकेटकीपर का रिकॉर्ड भी धोनी के नाम है।

    ऐसा रहा है दोनों खिलाड़ियों का कप्तान के तौर पर प्रदर्शन

    सबसे अधिक मैच जीतने के मामले में धोनी अब भी लीग के सबसे सफल कप्तान हैं। वह कप्तान के तौर पर 100 से अधिक मुकाबले जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। कप्तान के तौर पर धोनी ने 192 में से 113 मैच जीते हैं और 78 गंवाए हैं। उनकी कप्तानी में CSK ने 2010, 2011 और 2018 में लीग का खिताब भी जीता था। कोहली ने कप्तान के तौर पर 59 मैच जीते हैं और अब तक खिताब नहीं जीते हैं।

    एक-दूसरे की टीमों के खिलाफ दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन

    IPL में RCB के खिलाफ धोनी सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अब तक उन्होंने इस टीम के खिलाफ 28 मैचों में 141.9 की स्ट्राइक-रेट के साथ 823 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 46 छक्के और 49 चौके लगाए हैं। RCB के खिलाफ धोनी ने सात बार नाबाद पारियां खेली हैं। कोहली भी CSK के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 127.26 की स्ट्राइक-रेट से 887 रन बनाए हैं।

    रोचक आंकड़ों पर एक नजर

    धोनी के डेथ ओवर्स में धुंआधार बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है और खास तौर से RCB के खिलाफ वह अधिक आक्रामक रहते हैं। RCB के खिलाफ डेथ ओवर्स में धोनी का स्ट्राइक-रेट 192.44 का रहा है। CSK के खिलाफ फाइनल ओवर में कोहली भी काफी खतरनाक हो जाते हैं और उनका स्ट्राइक-रेट 193.97 का हो जाता है। वानखेड़े में पिछले चार मैचों में कोहली ने 72*, 8, 92* और 20 का स्कोर बनाया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    महेंद्र सिंह धोनी
    IPL 2021

    इंडियन प्रीमियर लीग

    SRH बनाम DC: ऐसा रहा है दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2021, SRH बनाम DC: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें सनराइजर्स हैदराबाद
    PBKS बनाम MI: पंजाब ने नौ विकेट से दर्ज की जीत, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स मुंबई इंडियंस
    PBKS बनाम MI: पंजाब को मिला 132 रनों का लक्ष्य, रोहित ने लगाया अर्धशतक मुंबई इंडियंस

    विराट कोहली

    IPL: 6,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने कोहली, ऐसा रहा है सफर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन? राजस्थान रॉयल्स
    IPL: कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन? कोलकाता नाइट राइडर्स
    BCCI ने जारी की सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, इस बार हुए बड़े बदलाव BCCI

    महेंद्र सिंह धोनी

    कप्तान के तौर पर चेन्नई के लिए धोनी ने खेला 200वां मैच, जानिए कप्तानी के आंकड़े क्रिकेट समाचार
    CSK बनाम DC: स्लो ओवर रेट के कारण धोनी पर लगा 12 लाख रूपये का जुर्माना इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ कैसा रहा है एमएस धोनी का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    एबी डिविलियर्स ने चुनी अपनी IPL इलेवन, धोनी को बनाया कप्तान इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2021

    RR बनाम KKR: राजस्थान ने छह विकेट से जीता मैच, बने ये रिकार्ड्स कोलकाता नाइट राइडर्स
    RR बनाम KKR: कोलकाता ने दिया 134 रनों का लक्ष्य, मॉरिस ने झटके चार विकेट कोलकाता नाइट राइडर्स
    RR बनाम KKR: टॉस जीतकर राजस्थान ने लिया पहले गेंदबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन कोलकाता नाइट राइडर्स
    CSK बनाम RCB: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें क्रिकेट समाचार

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023