NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आज ही लगाया था अपना पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आज ही लगाया था अपना पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े
    विराट कोहली ने आज ही के दिन अपने करियर का पहला शतक लगाया था (तस्वीर:टि्वटर@virat kohli)

    विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आज ही लगाया था अपना पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 24, 2022
    01:38 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने आज ही के दिन अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक लगाया था।

    उन्होंने 24 दिसंबर 2009 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे मुकाबले में 107 रन की पारी खेली थी।

    तब से अब तक विराट 72 अंतरराष्ट्रीय शतक लगा चुके हैं। उनके आगे अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाए हैं।

    आइए कोहली के द्वारा लगाए गए शतकों पर एक नजर डालते हैं।

    विराट कोहली

    कोहली का पहला शतक था विराट

    श्रीलंका 2009 में भारत के दौरे पर आई थी। चौथे वनडे में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 315 रन बनाए।

    जवाब में सचिन और वीरेंद्र सहवाग जल्दी आउट हो गए। इसके बाद गौतम गंभीर और कोहली ने भारत की पारी संभाली।

    विराट ने 114 गेंद पर 93.85 के स्ट्राइक रेट से 107 रन बनाए थे। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का भी लगाया था।

    गंभीर ने भी इस मैच में 150 रन की पारी खेली थी।

    वनडे

    2011 तक विराट ने लगाए थे 8 शतक

    विराट ने 2008 में भारत के लिए डेब्यू किया था। एक साल बाद 2009 में उन्होंने पहला शतक लगाया था।

    साल 2010 में उन्होंने तीन शतक लगाए थे। उस साल उन्होंने 25 वनडे मैच खेलकर ये शतक लगाए थे।

    वहीं, 2011 में विराट ने 34 वनडे मुकाबले खेलकर चार शतक लगाए थे।

    2011 तक विराट ने टेस्ट में एक भी शतक नहीं लगाया था और उनके सभी आठ शतक वनडे में ही आए थे।

    ऑस्ट्रेलिया

    2012 में आया पहला टेस्ट शतक

    साल 2012 में विराट ने आठ शतक लगाए थे। पांच शतक उन्होंने वनडे में लगाए और तीन शतक उनके बल्ले से टेस्ट में निकले।

    24 जनवरी 2012 को उन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था।

    2013 में विराट ने छह शतक लगाए थे। उनके चार शतक 34 वनडे में आए। दो शतक विराट ने आठ टेस्ट में लगाए।

    2014 में भी कोहली का शानदार फॉर्म जारी रहा। दोनों फॉर्मेट में उन्होंने इस साल आठ शतक लगाए थे।

    वनडे

    विराट का शानदार फॉर्म जारी रहा

    विराट 2015 तक दुनिया के शानदार बल्लेबाजों में शुमार हो गए।

    इस साल उन्होंने 20 वनडे में दो शतक और नौ टेस्ट खेलकर भी दो शतक जड़े थे।

    2016 में भी विराट का बल्ला खूब चला। उन्होंने दस वनडे मैचों में तीन शतक लगाए थे।

    वहीं, 12 टेस्ट मैच खेलने के बाद उनके बल्ले से चार शतक निकले।

    2017 में विराट ने 11 शतक लगा दिए थे।

    छह शतक उन्होने वनडे में और पांच शतक टेस्ट में आए थे।

    टेस्ट

    विराट के बल्ले से 2020-21 में एक भी शतक नहीं आया

    2018 में भी विराट का शानदार फॉर्म जारी रहा इस साल उन्होंने उन्होंने 11 शतक लगाए थे।

    छह शतक उनके 13 वनडे में आए थे। वहीं, पांच शतक 13 टेस्ट में लगाए थे।

    2019 में विराट ने सात शतक लगाया। आठ टेस्ट में दो शतक और 26 वनडे में पांच शतक उनके बल्ले से निकले।

    फिर 2020 और 2021 में उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला।

    2022 में टी-20 क्रिकेट में विराट का पहला शतक लगाया।

    अफगानिस्तान

    2022 में खत्म हुआ शतकों का सूखा

    2022 में विराट ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में अपना पहला शतक बनाया। इसी के साथ उन्होंने दो साल से चले आ रहे शतकों का सूखा भी खत्म किया।

    वहीं, उन्होंने आखिरी शतक बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज में लगाया था।

    विराट ने आखिरी वनडे में 113 रन की पारी खेली थी।

    टेस्ट में विराट ने 2019 के बाद एक भी शतक नहीं लगाया है।

    टी-20

    विराट के आंकड़े

    विराट ने भारत के लिए 103 टेस्ट खेले हैं और 49.35 की औसत से 8,094 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 27 शतक और 28 अर्धशतक लगाए हैं।

    वनडे में विराट ने 265 मैच खेले हैं और 57.47 की औसत से 12,471 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 44 शतक और 64 अर्धशतक लगाए हैं।

    115 टी-20 में विराट ने 52.73 की औसत से 4,008 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 37 अर्धशतक निकला है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    सचिन तेंदुलकर
    गौतम गंभीर
    विराट कोहली

    ताज़ा खबरें

    कार के गियर फिसलने के पीछे क्या हैं कारण? मिलते हैं ये संकेत  कार
    खुदरा महंगाई अप्रैल में गिरकर 6 साल के निचले स्तर 3.16 प्रतिशत पर पहुंची खुदरा महंगाई दर
    भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया निष्कासित, 24 घंटे में देश छोड़ने के आदेश केंद्र सरकार
    क्या है भारत का ई-पासपोर्ट और कैसे करें इसके लिए आवेदन? पासपोर्ट

    भारतीय क्रिकेट टीम

    पहला टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, जानिए दोनों टीमें भारत बनाम बांग्लादेश क्रिकेट
    बांग्लादेश बनाम भारत: ऋषभ पंत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 4,000, बनाए कुछ दिलचस्प रिकॉर्ड्स ऋषभ पंत
    मोहम्मद सिराज रहे साल 2022 में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज
    पहला टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने पहले दिन बनाए 278/6, पुजारा-अय्यर ने लगाए अर्धशतक भारत बनाम बांग्लादेश क्रिकेट

    सचिन तेंदुलकर

    महान करियर के बावजूद सचिन को अपने करियर से हैं दो पछतावे, जानें क्रिकेट समाचार
    WTC फाइनल में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का पलड़ा है भारी- सचिन तेंदुलकर क्रिकेट समाचार
    आचरेकर ने बनाया सचिन को 'मास्टर ब्लास्टर', जानिए गुरु-शिष्य की इस जोड़ी की रोचक बातें क्रिकेट समाचार
    पैंडोरा पेपर्सः सचिन तेंदुलकर, अनिल अंबानी सहित कई अन्य की छिपी हुई संपत्ति का खुलासा पनामा पेपर्स

    गौतम गंभीर

    दिल्ली कैपिटल्स में हिस्सेदारी खरीद सकते हैं गौतम गंभीर- रिपोर्ट्स दिल्ली कैपिटल्स
    दिल्ली क्रिकेट के प्रेसीडेंट बन सकते हैं गौतम गंभीर, लेकिन छोड़ना पड़ेगा सांसद पद क्रिकेट समाचार
    दिल्ली: आज से शुरू होगा पहला स्मॉग टॉवर, जानें कैसे करेगा हवा साफ चीन समाचार
    सचिन तेंदुलकर और गौतम गंभीर ने रखी चार दिन के टेस्ट पर अपनी राय सचिन तेंदुलकर

    विराट कोहली

    भारत बनाम जिम्बाब्वे: केएल राहुल ने जमाया 22वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े टी-20 विश्व कप
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: विराट कोहली ने अक्टूबर महीने के लिए जीता खिताब ICC अवार्ड्स
    विराट कोहली का टी-20 विश्व कप नॉकआउट मैचों में शानदार रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े टी-20 विश्व कप
    टी-20 विश्व कप: भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े टी-20 विश्व कप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025