NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2019 में ये रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं किंग कोहली
    खेलकूद

    IPL 2019 में ये रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं किंग कोहली

    IPL 2019 में ये रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं किंग कोहली
    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Mar 01, 2019, 12:01 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2019 में ये रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं किंग कोहली

    IPL 2019 का आगाज़ 23 मार्च से होगा। IPL के इतिहास में अपनी बल्लेबाज़ी से सभी का दिल जीतने वाले विराट कोहली उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जो अभी तक एक ही टीम से खेल रहे हैं। भले ही कोहली अपनी कप्तानी से RCB को इस लीग का खिताब नहीं जिता पाए हैं, लेकिन अपनी बल्लेबाज़ी से उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। आइये जानते हैं वो रिकॉर्ड जिन्हें IPL 2019 में कोहली अपने नाम कर सकते हैं।

    IPL 2018 में शानदार फॉर्म में थे विराट कोहली

    IPL के इतिहास में सबसे ज़्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं। इस सूची में वह सुरेश रैना से 37 रन पीछे चल रहे हैं। IPL के पिछले सीज़न में कोहली ने 14 मैचों में 530 रन बनाए थे।

    IPL में 5,000 रन बनाने से सिर्फ 52 रन दूरे हैं विराट कोहली

    IPL के इतिहास में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में पहले स्थान पर सुरेश रैना (4,985) हैं। इस सूची में विराट कोहली (4,948) दूसरे नंबर पर हैं। कोहली की मौजूदा फॉर्म को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह इस सीज़न में शानदार बल्लेबाज़ी कर सबसे ज़्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे। IPL 2019 में इस रिकॉर्ड के लिए इन दोनों बल्लेबाज़ों की सीधी टक्कर देखने को मिलेगी।

    सबसे ज़्यादा शतक और अर्धशतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं कोहली

    IPL में सबसे ज़्यादा (36) अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड गौतम गंभीर के नाम है। इस सूची में कोहली (34) चौथे नंबर पर हैं। विराट से आगे रैना (35) और वार्नर (36) हैं। IPL 2019 में विराट कोहली सबसे ज़्यादा अर्धशतक लगाकर इन तीनों से आगे निकल सकते हैं। वहीं सबसे ज़्यादा (6) शतक लगाने का रिकॉर्ड गेल के नाम है। इस सूची में कोहली (4) दूसरे स्थान पर हैं। IPL 2019 में कोहली इस रिकॉर्ड को अपने नाम सकते हैं।

    ये कीर्तिमान भी हासिल कर सकते हैं कोहली

    कोहली ने IPL में 96 मैचों में कप्तानी की है। वह IPL में 100 से अधिक मैचों में टीम का नेतृत्व करने के लिए धोनी और गंभीर के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं। धोनी ने सबसे ज़्यादा 159 और गंभीर ने 129 मैचों में कप्तानी की है। कोहली ने IPL में बतौर कप्तान 44 मैच भी जीते हैं। अगर RCB IPL 2019 में 6 मैच जीत लेती है, तो कोहली 50 मैच जीतने वाले चौथे कप्तान बन जाएंगे।

    इस रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर सकते हैं विराट कोहली

    IPL में सबसे ज़्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में कोहली चौथे स्थान पर हैं। कोहली के नाम इस लीग में 434 चौके हैं। कोहली इस रिकॉर्ड में IPL 2019 में रैना (448), धवन (460) और गंभीर (491) को पीछे छोड़ सकते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2019 में ये रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं कैप्टन कूल एम एस धोनी महेंद्र सिंह धोनी
    बुमराह के चैलेंज पर विराट ने दिया जवाब, 'अपने कप्तान को स्लेज करेगा?' देखें वीडियो विराट कोहली
    IPL 2019: ऋषभ पंत की चेतावनी पर एम एस धोनी ने दिया जवाब, देखें वीडियो क्रिकेट समाचार
    IPL 2019 में ये रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं यूनीवर्स बॉस क्रिस गेल क्रिकेट समाचार

    विराट कोहली

    पहला टी-20: आखिरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, जानें मैच में बने और टूटे रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: जानें कब और कहाँ देखें पहला टी-20, संभावित प्लेइंग इलेवन और ड्रीम 11 क्रिकेट समाचार
    जानिए विश्व कप में पाकिस्तान से मैच खेलने पर क्रिकेट खिलाड़ियों ने क्या कुछ कहा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    IPL 2019 के पहले दो हफ्तों के कार्यक्रम का ऐलान, यहां जानें शेड्यूल इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    10,000 रन और 500 छक्के मारने वाले क्रिस गेल ने अपने नाम किए कई बड़े रिकॉर्ड क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    चैट शो विवाद के बाद पहली बार खुलकर बोले केएल राहुल, कहा ये कॉफी विद करण
    मैक्सवेल के शतक से भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने जीती पहली टी-20 सीरीज़, बने कई रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम
    जानिए क्यों भारतीय टीम के लिए विश्व कप में ज़रूरी हैं कुलदीप यादव 2019 क्रिकेट विश्व कप

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    मैं बल्लेबाज़ के तौर पर आक्रामक हूं, मुझे छोटे फॉर्मेट में मौका मिलना चाहिए- अजिंक्य रहाणे भारतीय क्रिकेट टीम
    कोहली-रोहित और धोनी को पछाड़, सुरेश रैना बने भारत के टी-20 किंग क्रिकेट समाचार
    टी-20 अंतर्राष्ट्रीय: चार गेंदो में चार विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज़ बने राशिद खान क्रिकेट समाचार
    अफ्रीका में टेस्ट सीरीज़ जीतने वाली एशिया की पहली और दुनिया की तीसरी टीम बनी श्रीलंका क्रिकेट समाचार

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023