Loading...
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने खेली 173 रन की धमाकेदार पारी
आर्यवीर सहवाग ने शानदार पारी खेली (फाइल तस्वीर)

वीनू मांकड़ ट्रॉफी: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने खेली 173 रन की धमाकेदार पारी

Oct 16, 2026
07:03 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में 143 गेंदों पर 173 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने जारी दिल्ली अंडर-19 टीम की कप्तानी करते हुए चंडीगढ़ के खिलाफ यह ताबड़तोड़ पारी खेली। हालांकि, आर्यवीर की इस शानदार पारी के बावजूद दिल्ली अंडर-19 टीम 50 ओवर में 6 विकेट पर 289 रन ही बना सकी। इसके जवाब में चंडीगढ़ ने 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया।

पारी

ऐसी रही आर्यवीर की पारी 

आर्यवीर ने विजयनगरम के पीवीजी राजू एसीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 143 गेंदों पर 173 रन की शानदार पारी खेली।

उनकी पारी में 19 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। हालांकि, चंडीगढ़ अंडर-19 टीम ने 41.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 5 विकेट से जीत दर्ज की।

टूर्नामेंट में दिल्ली को लगातार हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन आर्यवीर ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से खूब प्रभावित किया है। वह लगातार मुकाबलों में तेजी से रन बना रहे हैं।

बयान

वीरेंद्र ने आर्यवीर को लेकर क्या कहा था?

भारत के महान सलामी बल्लेबाजों में शुमार वीरेंद्र ने अपने बेटे आर्यवीर को सलाह दी है कि वह अपने नाम से जुड़ी उम्मीदों की चिंता करने के बजाय क्रिकेट का आनंद लेने पर ध्यान दें।

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने हाल ही में एनडीटीवी को दिए एक साक्षात्कार में कहा था, "मुझे आर्यवीर पर बहुत गर्व है। मैंने उसे सलाह दी है कि दबाव तो रहता है, लेकिन मैदान पर उतरो और खुलकर खेलो।"

ADVERTISEMENT

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ ऐसे थे आर्यवीर के आंकड़े 

आर्यवीर ने सितंबर में ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ 3 मैचों की युवा वनडे सीरीज से अपना डेब्यू किया था।

इस सीरीज में उन्होंने इंडिया-A की ओर से सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलते हुए 28, 47 और 34 रन के स्कोर बनाए थे।

इंडिया-A ने उस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया-A को 3-0 से हराकर सीरीज अपने नाम की थी। आर्यवीर दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में भी खेलते हैं।

ADVERTISEMENT