NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25: सेमीफाइनल से जुड़ी सभी अहम जानकारी और प्रमुख आंकड़े
    अगली खबर
    विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25: सेमीफाइनल से जुड़ी सभी अहम जानकारी और प्रमुख आंकड़े
    पहले सेमीफाइनल में कर्नाटक का सामना हरियाणा से होगा (तस्वीर: एक्स/@mayankcricket)

    विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25: सेमीफाइनल से जुड़ी सभी अहम जानकारी और प्रमुख आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 13, 2025
    04:23 pm

    क्या है खबर?

    इस समय खेली जा रही विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है।

    15 जनवरी को पहले सेमीफाइनल में हरियाणा का सामना कर्नाटक से होगा, जबकि 16 जनवरी को दूसरे सेमीफाइनल में विदर्भ का सामना महाराष्ट्र से होगा।

    इस सीजन में इन चारों टीमों ने बेहतरीन क्रिकेट खेला है और सभी अपने-अपने मुकाबलों को जीतने के लिए बेताब होंगी।

    इस बीच सेमीफाइनल से जुड़ी से सभी प्रमुख जानकारी के बारे में जानते हैं।

    प्रदर्शन 

    ऐसा रहा था सभी टीमों का प्रदर्शन

    हरियाणा ने ग्रुप-A में दूसरा स्थान हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने प्रारंभिक क्वार्टर फाइनल में बंगाल और क्वार्टर फाइनल में गुजरात को हराया था।

    कर्नाटक ने ग्रुप-C में शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद क्वार्टर फाइनल में बड़ौदा को हराया।

    महाराष्ट्र ने ग्रुप-B में शीर्ष स्थान हासिल किया और क्वार्टर फाइनल में पंजाब को हराया था।

    विदर्भ ने क्वार्टर फाइनल में राजस्थान को हराया था।

    महाराष्ट्र, कर्नाटक और हरियाणा ने अपने-अपने 7 लीग-स्टेज मैचों में से 6 जीते थे।

    हरियाणा 

    हरियाणा से इन खिलाड़ियों का रहा है अच्छा प्रदर्शन 

    हरियाणा के अंकित कुमार ने 52.37 की औसत से 419 रन बनाए हैं। वहीं हिमांशु राणा ने 35.33 की औसत से 318 रन और निशांत सिंधु ने 52.16 की औसत से 313 रन बनाए हैं।

    इन तीनों के अलावा किसी अन्य बल्लेबाज ने 300 रन नहीं बनाए हैं।

    गेंदबाजी में अंशुल कंबोज ने 4.54 की इकॉनमी रेट से 16 विकेट लिए हैं। वहीं अमित राणा और सिंधु ने 12-12 विकेट अपने नाम किए हैं।

    कर्नाटक 

    कर्नाटक से इन खिलाड़ियों ने किया है कमाल 

    मयंक अग्रवाल ने कर्नाटक क्रिकेट टीम की अगुआई करते हुए 123.80 की औसत से 619 रन बनाए हैं। वह फिलहाल सीजन के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

    उन्होंने सीजन में 4 शतक लगाए हैं।

    केवी अनीश ने 57 की औसत से 342 रन बनाए हैं।

    दूसरी तरफ गेंदबाजी में श्रेयस गोपाल ने 16 विकेट लिए हैं। तेज गेंदबाज वासुकी कौशिक 15 विकेट लेकर लेग स्पिनर से ठीक पीछे हैं।

    विदर्भ 

    विदर्भ के कप्तान करुण नायर का रहा है अविश्वसनीय प्रदर्शन 

    करुण नायर विदर्भ के लिए लगातार रन बना रहे हैं। उन्होंने 6 पारियों में 5 शतकों की मदद से 664 रन बनाए हैं।

    इस बीच वह सिर्फ एक बार आउट हुए हैं। ध्रुव शौरी ने 54 की औसत से 270 रन और यश राठौड़ ने 67 की औसत से 268 रन बनाए हैं।

    गेंदबाजी में हर्ष दुबे ने 4.52 की इकॉनमी से 14 विकेट लिए हैं। नचिकेत भूटे ने 12 विकेट चटकाए हैं।

    महाराष्ट्र 

    महाराष्ट्र से इन खिलाड़ियों ने किया है कमाल

    सिद्धेश वीर महाराष्ट्र के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 98 की औसत से 490 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 2 शतक और इतने ही अर्धशतक लगाए हैं।

    अंकित बावने ने 81.25 की औसत से 325 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल हैं।

    गेंदबाजी ने प्रदीप दाधे ने 4.62 की इकॉनमी से टीम के लिए 14 विकेट लिए हैं। रजनीश गुरबानी और सत्यजीत बच्छव ने अब तक 12-12 विकेट लिए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विजय हजारे ट्रॉफी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    विजय हजारे ट्रॉफी

    विजय हजारे ट्रॉफी 2023: प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में बंगाल और केरल ने जीते अपने-अपने मैच घरेलू क्रिकेट
    विजय हजारे ट्रॉफी 2023: क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में मजबूती के साथ मैदान पर उतरेंगी ये टीमें  घरेलू क्रिकेट
    विजय हजारे ट्रॉफी: शाहबाज अहमद ने क्वार्टर फाइनल में लगाया शतक, पूरे किए 1,000 लिस्ट-A रन शाहबाज अहमद
    विजय हजारे ट्रॉफी: महिपाल लोमरोर ने लगाया लिस्ट-A क्रिकेट में दूसरा शतक, बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर लिस्ट-A क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025