LOADING...
WWE: डार्क थीम वाले इन सुपरस्टार्स के डरावने वीडियो देखकर डर जाएंगे आप, देखें

WWE: डार्क थीम वाले इन सुपरस्टार्स के डरावने वीडियो देखकर डर जाएंगे आप, देखें

लेखन Neeraj Pandey
Apr 29, 2019
10:58 am

क्या है खबर?

WWE सुपरस्टार्स का अपना एक अलग ही थीम होता है और वे उसी के हिसाब से अपने प्रोमो और वीडियो भी शूट करते हैं। डार्क थीम वाले सुपरस्टार्स को लोग जितना ही पसंद करते हैं उनके थीम औऱ वीडियो उतने ही डरावने होते हैं। बहुत से सुपरस्टार्स के वीडियो देखकर लोगों को भूतिया फिल्म के ट्रेलर जैसा अनुभव हो सकता है। देखें, WWE सुपरस्टार्स के टॉप-5 डरावने वीडियो।

बूगीमैन

कब्रिस्तान में इंतजार करने वाला बूगीमैन

बूगीमैन को उनकी रेसलिंग के बजाय उनके डरावने और अजीब रूप के लिए जाना जाता है। उनके वीडियो की शुरुआत एक कब्रिस्तान से होती है जिसमें कहा जा रहा होता है कि बूगीमैन रात में शांति के साथ इंतजार करता है। वह लोगों को डरावने सपने का कारण है। जैसे ही चंद्रमा डूबता है लोगों का डर बाहर आने लगता है और मैं बूगीमैन हूं जो तुम्हारे पास आ रहा हूं।

सैनिटी

सैनिटी का बेहद डरावना वीडियो

सैनिटी के वीडियो ने लोगों को लंबे समय तक डराया है। उनके वीडियो की शुरुआत होती है एक घर का दरवाजा खुलने से। दरवाजा खुलते ही आग जलनी है और फिर कई लोग हाथों में हथियार लिए दिखाई देते हैं। वीडियो काफी तेज चलता है जिसमें लगातार आग और हथियार लिए लोग दिखाई देते हैं जो हिंसा का संदेश देते हैं। अंत में दीवार पर काले रंग से सैनिटी लिखा जाता है।

खर्मा

WWE की खतरनाक महिला रेसलर

खर्मा को WWE की सबसे विध्वंसक महिला रेसलर्स में से एक माना जाता है। अपने वीडियों में वह एक गुड़िया के साथ दिखाई देती हैं। पहले तो यह लगता है कि वह गुड़िया के साथ खेल रही हैं। हालांकि, अचानक ही वह अपने रौद्र रूप में आती हैं और गुड़िया के दोनों पैर तोड़ देती हैं। इसके बाद वह गुड़िया को फेंकती हैं। उनके चेहरे को देखकर डर का आभास होता है।

ब्रे वायट

वर्तमान समय में लोगों को डराने वाला रेसलर

ब्रे वायट वर्तमान समय में WWE के काफी चर्चित सुपरस्टार हैं। द वायट फैमिली को फैंस ने काफी पसंद किया था। एंट्री लेने के लिए भी वायट काफी अलग अंदाज का इस्तेमाल करते हैं जिसमें डार्क थीम में वह लालटेन लेकर रिंग तक पहुंचते हैं। इस वीडियो में वायट एक गत्ते का इस्तेमाल करते हैं जिसके चारो तरफ से धुंआ निकलता है और फिर अचानक वह गत्ता खुलता है और एक अजीब सिर उसमें से निकलता है।

मैनकाइंड

मैनकाइंड का वीडियो

मिक फोली के मैनकाइंड करैक्टर को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। मैनकाइंड करैक्टर का ही एक वीडियो काफी डरावना रहा था। वीडियो में फोली के कान और बाल दिख रहे थे और वह रोते हुए अपनी बात को कह रहे थे। उन्होंने वीडियो में कहा कि कुछ सवालों के जवाब नहीं होते जैसे कि आसमान नीला क्यों है, उनके कान इस तरह कटे हुए क्यों हैं और वह जैसे भी हैं वैसे क्यों हैं।