NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग पर सचिन तेंदुलकर सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों ने दी ISRO को बधाई
    अगली खबर
    चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग पर सचिन तेंदुलकर सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों ने दी ISRO को बधाई
    ISRO ने आज चंद्रयान-3 लॉन्च किया (तस्वीर: ट्विटर/@DineshKarthik)

    चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग पर सचिन तेंदुलकर सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों ने दी ISRO को बधाई

    लेखन आदर्श कुमार
    Jul 14, 2023
    05:19 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (ISRO) ने आज दोपहर 2:35 बजे भारत के चांद मिशन 'चंद्रयान-3' को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया।

    चंद्रयान-3 स्पेसक्राफ्ट का तीन लैंडर/रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं। करीब 40 दिन बाद, यानी 23 या 24 अगस्त को लैंडर और रोवर चांद के दक्षिणी ध्रूव पर उतरेंगे।

    इस मौके पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चेयरमैन जय शाह और सचिन तेंदुलकर सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों ने ISRO को बधाई दी है।

    बयान

    जय शाह ने क्या कहा?

    BCCI के चेयरमैन जय शाह ने ट्वीट कर ISRO को बधाई दी है।

    उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'सफलता, चंद्रयान-3 हमारे सपनों और आकांक्षाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाकर आसमान में उड़ गया है। बधाई हो ISRO, इस उल्लेखनीय उपलब्धि के पीछे समर्पित टीम को बहुत-बहुत बधाई। हम सब उत्सुकता से उन खोजों का इंतजार कर रहे हैं जो चंद्रमा की सतह पर हमारा इंतजार कर रही है। पूरे देश को बधाई।'

    बधाई

    सचिन ने भारतीयों के लिए बताया यादगार दिन

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन ने इस ऐतिहासिक मौके पर लिखा, 'ISRO के पेलोड में 1.4 अरब भारतीयों के सपने, गर्व और विश्वास हैं। चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण हम सभी के दिलों को गर्व से चौड़ा कर रहा है। हमारे सभी वैज्ञानिकों को उनके अथक प्रयासों के लिए बधाई। सभी भारतीयों के लिए यादगार दिन जय हिन्द।'

    बता दें कि चंद्रयान-3 अपनी मंजिल तक पहुंचने से पहले पृथ्वी के चारों ओर 6 चक्कर लगाएगा।

    युवराज

    युवराज सिंह ने क्या कहा?

    भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज युवराज सिंह ने ISRO की इस सफलता पर लिखा, 'जैसे ही हमने चंद्रयान-3 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया, भारत और भी अधिक ऊंचाइयों की ओर बढ़ने लगा। ISRO को मेरी ओर से हार्दिक बधाई और इस महान उपलब्धि के पीछे सभी प्रतिभाशाली दिमाग को मेरा प्रणाम। हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण।'

    बता दें कि अंतरिक्ष की यात्रा में यह सफलता भारत के लिए एक नया अध्याय है।

    रैना

    सुरेश रैना और दिनेश कार्तिक ने भी दी बधाई

    भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने लिखा, 'हमारे देश के लिए एक और गर्व का क्षण क्योंकि भारत ने चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के साथ चंद्र अन्वेषण में एक बड़ी छलांग लगाई है। सभी को बधाई। ISRO और इस उल्लेखनीय उपलब्धि के पीछे कई प्रतिभाशाली दिमाग हैं। जय हिन्द।'

    इसी तरह दिनेश कार्तिक और शिखर धवन सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी ट्वीट करते हुए ISRO को इस सफलता के लिए ढेर सारी बधाई दी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चंद्रयान-3
    सचिन तेंदुलकर
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    चंद्रयान-3

    चंद्रयान-3 के क्रायोजेनिक इंजन का परीक्षण सफल, ISRO की बड़ी कामयाबी ISRO
    चंद्रयान-3 और आदित्य L1 2023 के मध्य तक हो सकते हैं लॉन्च चांद
    चंद्रयान-3 और आदित्य-L1 जुलाई में हो सकते हैं लॉन्च, ये होंगे ISRO के लक्ष्य ISRO
    चंद्रयान-3 जुलाई में होगा लॉन्च, जानिये कहां तक पहुंची मिशन की तैयारी ISRO

    सचिन तेंदुलकर

    शुभमन गिल बने सबसे तेज 1,000 वनडे रन बनाने वाले भारतीय ओपनर, तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड शुभमन गिल
    सचिन को पछाड़कर कोहली बने वनडे में भारत के लिए दूसरे सर्वाधिक कैच लेने वाले फील्डर विराट कोहली
    सभी खिलाड़ियों को स्लेज करने को कहा था, लेकिन अजहरुद्दीन को नहीं- पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी बासित मोहम्मद अज़हरुद्दीन
    अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप जीतने वाली टीम अहमदाबाद में हुई सम्मानित, सचिन तेंदुलकर रहे मौजूद शफाली वर्मा

    क्रिकेट समाचार

    वेस्टइंडीज बनाम भारत: रविचंद्रन अश्विन ने पूरे किए अपने 700 अंतरराष्ट्रीय विकेट, तीसरे भारतीय बने  रविचंद्रन अश्विन
    इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज की पहली पारी 150 रन पर सिमटी, अश्विन ने की घातक गेंदबाजी  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज को समेटने के बाद भारतीय टीम की अच्छी शुरुआत, ऐसा रहा पहला दिन  टेस्ट क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025