Loading...
वैभव सूर्यवंशी को दिखानी होगी हकीकत, पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बड़ा बयान आया सामने 
वैभव सूर्यवंशी अभी प्लेइंग इलेवन से बाहर चल रहे हैं (फाइल तस्वीर)

वैभव सूर्यवंशी को दिखानी होगी हकीकत, पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बड़ा बयान आया सामने 

Oct 20, 2026
06:33 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी को लगातार मौका नहीं मिलने से प्रशंसक निराश हैं। हालांकि, पूर्व स्पिनर मुरली कार्तिक का मानना है कि जब टीम के स्थापित सलामी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो टीम प्रबंधन को 15 वर्षीय खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की जल्दबाजी करने की कोई खास जरूरत नहीं है। जिम्बाब्वे दौरे के बाद सूर्यवंशी को खेलने के बहुत ज्यादा मौके नहीं मिले हैं।

बातचीत

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के पक्ष में आए कार्तिक 

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क की ओर से आयोजित बातचीत में कार्तिक ने मौजूदा सलामी जोड़ी को बरकरार रखने के टीम प्रबंधन के फैसले का समर्थन किया।

उन्होंने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के योगदान को रेखांकित किया।

कार्तिक ने ईशान किशन की मौजूदगी का भी जिक्र किया, जिनके हालिया प्रदर्शन ने शीर्ष क्रम में जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा को और कड़ा कर दिया है।

ये सभी खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं।

बयान

कार्तिक ने क्या कहा? 

कार्तिक ने अपने बयान में कहा, ""मैं सिर्फ बदलाव करने के लिए टीम में फेरबदल करने में विश्वास नहीं रखता। मैं जानता हूं कि बदलाव निरंतर होता रहता है, लेकिन बदलाव सही कारणों से होना चाहिए। बदलाव के पीछे कोई वजह होनी चाहिए। भारत की सलामी जोड़ी की बात करें तो मुझे पता है कि उनका प्रदर्शन थोड़ा असंगत रहा है, लेकिन इसी जोड़ी ने आपको मैच भी जिताए हैं।"

ADVERTISEMENT

बेताब

सूर्यवंशी को सच बताया जाना चाहिए- कार्तिक 

कार्तिक ने कहा कि खुद को साबित करने के लिए बेताब खिलाड़ी के लिए ऐसी बात सुनना मुश्किल हो सकता है, लेकिन भविष्य को लेकर असमंजस में रखने से बेहतर है कि उसे सच बता दिया जाए।

उन्होंने कहा, "भले ही आपको खिलाड़ी को कड़वी सच्चाई बतानी पड़े, लेकिन ऐसा करना बेहतर है। उसे यह बात पसंद न आए और कुछ समय तक बुरी लगे, लेकिन उसे इसे स्वीकार करना होगा स्थिति से निपटना होगा और आगे बढ़ना होगा।"

ADVERTISEMENT