Page Loader
अंतराराष्ट्रीय क्रिकेट में रविचंद्रन अश्विन का पहला शिकार थे उपुल थरंगा, जानिए अन्य आंकड़े
अल्जारी जोसेफ बने रविचंद्रन अश्विन का 700वां शिकार (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

अंतराराष्ट्रीय क्रिकेट में रविचंद्रन अश्विन का पहला शिकार थे उपुल थरंगा, जानिए अन्य आंकड़े

Jul 13, 2023
01:20 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 700 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ अल्जारी जोसेफ का विकेट चटकाते ही अश्विन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 700 विकेट पूरे हुए। 5 जून, 2010 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले अश्विन का पहला शिकार उपुल थरंगा थे। इसके अलावा अश्विन का 100वां शिकार क्रिस मार्टिन, 200वां टीनो बेस्ट, 300वां रंगना हेराथ और 400वां रॉस टेलर थे।

प्रदर्शन

अश्विन ने 351 पारियों में लिए 700 विकेट

अश्विन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500वां शिकार दिलरुवान परेरा और 600वां शिकार बेन स्टोक्स थे। अश्विन ने 93 टेस्ट की 175 पारियों में 479 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 23.81 की और इकॉनमी 2.77 की रही। इसके अलावा 113 वनडे की 111 पारियों में उन्होंने 33.5 की औसत और 4.94 की इकॉनमी से 151 विकेट झटके हैं। 65 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 65 पारियों में उन्होंने 23.22 की औसत और 6.91 की इकॉनमी से 72 विकेट चटकाए हैं।