NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WPL 2023: यूपी वारियर्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी 
    खेलकूद

    WPL 2023: यूपी वारियर्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी 

    WPL 2023: यूपी वारियर्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी 
    लेखन नीरज पाण्डेय
    Mar 21, 2023, 07:03 pm 1 मिनट में पढ़ें
    WPL 2023: यूपी वारियर्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी 
    दिल्ली ने चुनी पहले गेंदबाजी (फोटो: ट्विटर/@wplt20)

    विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में यूपी वारियर्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है। इस मैच में दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। दोनों ही टीमें प्ले-ऑफ में पहुंच चुकी है, लेकिन इस मैच का महत्व काफी अधिक है। यदि दिल्ली ने यह मैच जीता तो वे अंक तालिका में पहले स्थान पर होंगी और इसके साथ ही सीधे फाइनल में पहुंचेंगी।

    ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: मेग लैनिंग (कप्तान), शफाली वर्मा, एलिस कैपसी, जेमिमा रोड्रिगेज, मरिजन कप्प, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, शिखा पांडे और पूनम यादव। यूपी वारियर्स की प्लेइंग इलेवन: श्वेता सहरावत, एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), किरण नवगिरे, ताहलिया मैकग्राथ, दीप्ति शर्मा, पार्शवी चोपड़ा, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवनि, सोपाढांढी याश्री और शबनिम इस्माइल।

    दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत में क्या हुआ था?

    दोनों टीमों की पहली भिड़ंत 7 मार्च को हुई थी जिसमें दिल्ली ने 42 रनों से जीत हासिल की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने लैनिंग (70) की शानदार पारी की बदौलत 211/4 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में यूपी ने 31 रनों पर 3 विकेट गंवा दिए थे। ताहलिया मैकग्राथ ने 50 गेंदों में नाबाद 90 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जिताने की भरपूर कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाई थीं।

    कहां लाइव देख सकते हैं मुकाबला?

    मुकाबले का लाइव प्रसारण अधिकार वॉयकॉम-18 के पास है। टीवी पर यूपी बनाम दिल्ली मुकाबले को स्पोर्ट्स-18 चैनल पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी की जा रही है। लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा पर देखी जा सकती है जो ऐप और वेबसाइट दोनों माध्यम में उपलब्ध है। लाइव स्ट्रीमिंग वाले दर्शक 5 भाषा में कमेंट्री सुन सकते हैं। लाइव स्ट्रीमिंग बिलकुल फ्री होगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दिल्ली कैपिटल्स
    विमेंस प्रीमियर लीग
    यूपी वारियर्स

    दिल्ली कैपिटल्स

    WPL 2023: मेग लैनिंग ने दोबारा हासिल की औरेंज कैप, सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बनीं मेग लैनिंग
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस को हराकर अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: मुंबई ने दिल्ली को दिया 110 रन का लक्ष्य  मुंबई इंडियंस
    WPL 2023: यूपी वारियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े विमेंस प्रीमियर लीग

    विमेंस प्रीमियर लीग

    WPL 2023: गुजरात जायंट्स का सफर हुआ समाप्त, जानिए कैसा रहा टीम का प्रदर्शन  गुजरात जायंट्स
    WPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सफर हार के साथ समाप्त, मुंबई इंडियंस ने हराया  मुंबई इंडियंस
    WPL 2023: बैंगलोर ने मुंबई को दिया 126 रन का लक्ष्य, मंधाना ने किया निराश  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    WPL 2023: अमेलिया कर ने RCB के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मुंबई इंडियंस

    यूपी वारियर्स

    WPL 2023: यूपी ने गुजरात को हराकर प्ले-ऑफ में बनाई जगह गुजरात जायंट्स
    विमेंस प्रीमियर लीग: ग्रेस हैरिस ने लगाया टूर्नामेंट में अपना दूसरा अर्धशतक ग्रेस हैरिस
    WPL 2023: प्लेऑफ में पहुंच चुकी है मुंबई और दिल्ली, जानिए तीसरे स्थान के लिए समीकरण विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वारियर्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  विमेंस प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023