Loading...
DPL में बल्लेबाज का दनदनाता शॉट चेहरे पर लगने से अंपायर घायल, ICU में भर्ती
DPL में बल्लेबाज का दनदनाता शॉट चेहरे पर लगने से अंपायर घायल

DPL में बल्लेबाज का दनदनाता शॉट चेहरे पर लगने से अंपायर घायल, ICU में भर्ती

Aug 18, 2026
01:41 pm

क्या है खबर?

दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 के दौरान सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में एक बड़ा और दर्दनाक हादसा सामने आया है। न्यू दिल्ली टाइगर्स और ईस्ट दिल्ली राइडर्स के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान मैदानी अंपायर धर्मेश भारद्वाज बल्लेबाज के एक तेज शॉट का शिकार हो गए। गेंद उनके चेहरे पर इतनी जोर से लगी कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां वे फिलहाल गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती हैं।

हादसा

कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा?

यह घटना न्यू दिल्ली टाइगर्स की पारी के 18वें ओवर में घटी, जब टीम 193 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही थी।

गेंदबाज आशीष मीना की गेंद पर न्यू दिल्ली टाइगर्स के बल्लेबाज लक्ष्य थरेजा ने सामने की तरफ एक बेहद तेज स्ट्रेट ड्राइव शॉट खेला।

गेंद इतनी तेजी से आई कि अंपायर भारद्वाज को बचने या पीछे हटने का मौका नहीं मिला और वह सीधे उनके चेहरे के बगल (कान और गाल के हिस्से) पर जा लगी।

हालात

गेंद लगते ही मैदान पर गिर पड़े अंपायर

शॉट लगते ही अंपायर मैदान पर गिर पड़े, जिसे देखकर बल्लेबाज लक्ष्य और मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी स्तब्ध रह गए।

अंपायर भारद्वाज को तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया और मेडिकल असेसमेंट के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया।

गौरतलब है कि भारद्वाज इसी लीग के एक पिछले मैच के दौरान कंधे पर भी चोट खा चुके थे। इस घटना ने अंपायरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENT

परिणाम

क्या रहा मैच का परिणाम?

इस बीच राइडर्स ने टाइगर्स को 36 रनों से हरा दिया। राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मयंक रावत (40) की पारी से 192/7 का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

राइडर्स से ऋषभ शर्मा ने 3/34 के आंकड़े दर्ज किए।

जवाब में टाइगर्स की टीम 156 रन बनाकर ढेर हो गई। उसके लिए हिम्मत सिंह ने 31 रन की पारी खेली।

राइडर्स से आशीष ने 32 रन देकर 3 विकेट और मयंक यादव ने 9 रन देकर 2 विकेट लिए।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

ADVERTISEMENT