NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / प्रो कबड्डी लीग 2018: यू मुंबा ने दबंग दिल्ली को 44-19 के अंतर से हराया
    प्रो कबड्डी लीग 2018: यू मुंबा ने दबंग दिल्ली को 44-19 के अंतर से हराया
    खेलकूद

    प्रो कबड्डी लीग 2018: यू मुंबा ने दबंग दिल्ली को 44-19 के अंतर से हराया

    लेखन Neeraj Pandey
    December 12, 2018 | 12:07 pm 1 मिनट में पढ़ें
    प्रो कबड्डी लीग 2018: यू मुंबा ने दबंग दिल्ली को 44-19 के अंतर से हराया

    मंगलवार की रात खेले गए प्रो कबड्डी लीग 2018 के जोन A के मुकाबले में यू मुंबा ने दबंग दिल्ली को 44-19 के बड़े अंतर से हरा दिया। पहले हाफ की समाप्ति तक मुंबा आठ अंकों की बढ़त ले चुका था। सिद्धार्थ देसाई ने मुंबा के लिए कुल 12 अंक हासिल किए तो वहीं शब्बीर ने दिल्ली के लिए पांच अंक हासिल किए। रोहित बलियान ने भी मुंबा के लिए आठ अंक जुटाए।

    सिद्धार्थ देसाई का कहर जारी

    यू मुंबा के स्टार रेडर सिद्धार्थ देसाई का शानदार खेल लगातार जारी है। बीती रात सिद्धार्थ ने इस सीजन का 11वां सुपर टेन लगाया। सिद्धार्थ इस सीजन 200 अंक हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। दबंग दिल्ली के खिलाफ सिद्धार्थ ने 14 रेड में कुल 12 अंक हासिल करते हुए सुपर टेन पूरा किया। सिद्धार्थ ने एक सुपर रेड भी लगाई थी जो उनकी इस सीजन की 10वीं सुपर रेड थी।

    यू मुंबा ने किया आलराउंड प्रदर्शन

    यू मुंबा ने रेडिंग और डिफेंडिंग दोनों में ही शानदार प्रदर्शन किया और मैच अपने नाम कर लिया। रेड में मुंबा ने कुल 23 अंक बटोरे तो वहीं उनके डिफेंस ने उन्हें 15 अंक दिलाए। रोहित बलियान ने छह रेड अंक के साथ ही दो टैकल अंक भी हासिल किए। स्टार डिफेंडर फज़ल अत्राचली ने सबसे ज़्यादा पांच टैकल अंक बटोरे तो वहीं सुरिंदर सिंह ने भी चार टैकल अंक हासिल किए।

    पहले हाफ में लगभग बराबर था मुकाबला

    दबंग दिल्ली बनाम यू मुंबा मुकाबला पहले हाफ में लगभग बराबर ही था लेकिन मैच समाप्त होने तक मुकाबला एकदम पलट गया। पहले हाफ की समाप्ति से तीन मिनट पहले मुंबा ने दिल्ली को ऑल आउट किया और अपनी बढ़त सात अंकों की कर ली। हालांकि उसके पहले तक दिल्ली ने काफी बढ़िया प्रदर्शन किया था और मुंबा को ज़्यादा अंकों की बढ़त नहीं लेने दी थी। दिल्ली लगातार रेड और डिफेंस दोनों में मुंबा को टक्कर दे रही थी।

    हार के बावजूद जोन A में तीसरे स्थान पर काबिज है दिल्ली

    मंगलवार की रात यू मुंबा के खिलाफ हार झेलने के बावजूद दबंग दिल्ली 20 मैचों में 60 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है। यू मुंबा को इस जीत से और मजबूती मिली है। 20 मैचों में 82 अंकों के साथ मुंबा जोन A में पहले स्थान पर बना हुआ है। 15 मैचों में 25 अंकों के साथ जयपुर पिंक पैंथर्स आखिरी और 19 मैचों में 39 अंकों के साथ हरियाणा स्टीलर्स पांचवें स्थान पर हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    प्रो कबड्डी लीग
    कबड्डी

    प्रो कबड्डी लीग

    #KabaddiKeHero: बचपन में सोचा गांव में लड्डू बंटवाने हैं और बन गए कबड्डी के सुपरस्टार कबड्डी
    प्रो कबड्डी लीग 2018: टाइटंस ने करीबी मुकाबले में हरियाणा को चार अंकों से हराया कबड्डी
    प्रो कबड्डी लीग 2018: जयपुर पिंक पैंथर्स ने तमिल थलाइवाज को 13 अंकों से हराया कबड्डी
    #KabaddiKeHero: चोट के डर से छोड़ रहे थे कबड्डी, आज हैं कबड्डी के पोस्टर ब्वॉय कबड्डी

    कबड्डी

    प्रो कबड्डी लीग 2018: प्रदीप के तूफान में उड़ी पुणेरी पल्टन, बड़े अंतर से जीता पटना प्रो कबड्डी लीग
    प्रो कबड्डी लीग 2018: तेलुगु टाइटंस की लगातार पांचवी हार, गुजरात ने दो अंक से हराया प्रो कबड्डी लीग
    प्रो कबड्डी लीग 2018: यूपी योद्धा ने हरियाणा स्टीलर्स को करीबी मुकाबले में हराया प्रो कबड्डी लीग
    #KabaddiKeHero: जानिये, कबड्डी के लिए मार खाने से लेकर 'कैप्टन कूल अनूप' बनने तक की कहानी प्रो कबड्डी लीग
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023