Loading...
त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में अपना दूसरा शतक लगाया, जानिए आंकड़े
सलमान आगा ने लगाया शतक (तस्वीर: एक्स/@ICC)

त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में अपना दूसरा शतक लगाया, जानिए आंकड़े

Oct 18, 2026
05:53 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सलमान आगा ने त्रिकोणीय सीरीज 2026 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ 107 रन की पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का कुल चौथा और श्रीलंका के विरुद्ध दूसरा शतक साबित हुआ। उनकी इस पारी की मदद से पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के बाद सभी विकेट खोकर 305 रन बनाए। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

बेहतरीन रही सलमान की पारी 

पाकिस्तान ने जब 106 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खोया, तब सलमान क्रीज पर आए।

रावलपिंडी स्टेडियम में आक्रामक बल्लेबाजी की और हसन नवाज (37) के साथ मिलकर 97 रन की साझेदारी की।

उन्होंने 82 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह 90 गेंदों में 107 रन बनाकर आउट हुए।

अपनी शतकीय पारी में उन्होंने 10 चौके और एक छक्का लगाया। उनकी पारी का अंत असिथा फर्नांडो ने किया।

रिकॉर्ड 

सलमान ने मोहम्मद युसूफ का ये रिकॉर्ड तोड़ा 

सलमान ने अपने वनडे करियर के चारों शतक नंबर-5 या उससे निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए लगाए हैं।

वह अब इस नंबर या इससे निचले क्रम में सर्वाधिक शतक लगाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज बने हैं।

उन्होंने इस मामले में मोहम्मद युसूफ (3 शतक) का रिकॉर्ड तोड़ा है।

सलमान ने जनवरी 2025 के बाद से अपनी 23 पारियों में चौथा शतक लगाया है। वह इस अंतराल में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले पाकिस्तानी हैं।

ADVERTISEMENT

करियर 

अच्छा चल रहा है सलमान का वनडे करियर 

दाएं हाथ के बल्लेबाज आगा ने अपने अब तक के करियर में 54 मैच खेले हैं, जिसकी 46 पारियों में 44.02 की औसत के साथ 1,673 रन बनाए हैं।

इस बीच उन्होंने 134 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 4 शतक लगाए हैं।

50 ओवर प्रारूप में उन्होंने 9 अर्धशतक भी लगाए हैं।

उन्होंने अपने वनडे करियर का आगाज 2022 में नीदरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ किया था।

ADVERTISEMENT

पाकिस्तान 

पाकिस्तान ने बनाया 305 रन का स्कोर 

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके और 7 रन बनाकर आउट हुए।

फखर जमान सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद बाबर आजम (45) और साद बैग (39) ने पाकिस्तान की पारी को संभाला।

मध्यक्रम में सलमान ने शतक लगाते हुए टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।

श्रीलंका की ओर से ईशान मलिंगा ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए।

ADVERTISEMENT