NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL में रोहित शर्मा द्वारा खेली गई पांच बेस्ट पारियों पर एक नजर
    खेलकूद

    IPL में रोहित शर्मा द्वारा खेली गई पांच बेस्ट पारियों पर एक नजर

    IPL में रोहित शर्मा द्वारा खेली गई पांच बेस्ट पारियों पर एक नजर
    लेखन Neeraj Pandey
    Aug 06, 2020, 07:30 am 1 मिनट में पढ़ें
    IPL में रोहित शर्मा द्वारा खेली गई पांच बेस्ट पारियों पर एक नजर

    भारत के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रोहित पहले सीजन से ही हिस्सा ले रहे हैं और लगातार उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित ने अब तक 188 IPL मैचों में 4,898 रन बनाए हैं। एक नजर डालते हैं रोहित द्वारा IPL में खेली गई पांच बेस्ट पारियों पर।

    IPL में रोहित की सर्वोच्च पारी

    IPL 2012 में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ रोहित ने अपने IPL करियर की सर्वोच्च पारी खेली थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 15 के स्कोर पर ही सचिन तेंदुलकर का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद रोहित ने 12 चौके और पांच छक्कों की मदद से 60 गेंदों में नाबाद 109 रनों की पारी खेली। हर्शल गिब्स (66) के साथ मिलकर उन्होंने अपनी टीम को 182/1 के स्कोर तक पहुंचाया।

    मुंबई के लिए पहले सीजन में ही चेन्नई के खिलाफ चला रोहित का बल्ला

    IPL 2011 में मुंबई के लिए अपना पहला सीजन खेल रहे रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ बेहतरीन पारी खेली थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 13 के स्कोर पर ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे। रोहित ने एक छोर संभालते हुए आठ चौके और पांच छक्कों की बदौलत 48 गेंदों में 87 रन बना डाले। मुंबई ने 164/4 का स्कोर खड़ा किया और आठ रनों से मैच अपने नाम किया था।

    ईडन में खूब चला रोहित का बल्ला

    कोलकाता का ईडन गार्डन रोहित का पसंदीदा भारतीय मैदान है और IPL 2015 के उदघाटन मैच में उन्होंने KKR की खूब धुनाई की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के लिए रोहित ने 12 चौके और चार छक्कों की मदद से 65 गेंदों में नाबाद 98 रन बनाए। रोहित ने यह पारी उस समय खेली जब मुंबई छठे ओवर तक 37 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा चुकी थी।

    रोहित की धुंआधार बल्लेबाजी से पस्त हुई RCB

    IPL 2018 के मुकाबले में मुंबई ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 213/6 का बड़ा स्कोर बनाया था। मुंबई के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने पहले ओवर की पहली दो गेंदों पर ही दो विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, रोहित शर्मा ने 10 चौके और पांच छक्के लगाते हुए 52 गेंदों में ही 94 रन बना डाले और अपनी टीम को 200 के पार ले गए।

    सुपरजायंट्स के खिलाफ रोहित ने दिलाई मुंबई को आसान जीत

    IPL 2016 के मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159/5 का स्कोर खड़ा किया था। 160 के स्कोर का पीछे करने उतरी मुंबई को 39 के स्कोर पर पहला झटका लगा, लेकिन कप्तान रोहित क्रीज पर मौजूद थे। रोहित ने आठ चौके और तीन छक्के लगाते हुए 60 गेंदों में नाबाद 85 रन बनाए और अपनी टीम को 18.3 ओवरों में आठ विकेट से जीत दिलाई।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    रोहित शर्मा
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    मुंबई इंडियंस

    ताज़ा खबरें

    दीप्ति शर्मा महिला क्रिकेट में लिख रही हैं सफलता की नई इबादत, जानिए उनके दमदार रिकॉर्ड्स  दीप्ति शर्मा
    एथर एनर्जी ने पार किया एक लाख यूनिट्स इलेक्ट्रिक स्कूटर उत्पादन का आंकड़ा एथर एनर्जी
    पर्यावरण के अनुकूल फर्नीचर का इस्तेमाल क्यों करना चाहिए? विशेषज्ञों से जानें जवाब पर्यावरण
    त्वचा की सूजन को कम करने में मदद कर सकती हैं ये 5 चीजें  त्वचा की देखभाल

    इंडियन प्रीमियर लीग

    कोहली या रोहित नहीं, क्रिकेट के दिग्गजों ने इस खिलाड़ी को चुना IPL का महानतम बल्लेबाज सुरेश रैना
    कुंबले और गेल समेत इन दिग्गजों ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: इस बार जोधपुर में भी खेले जा सकते हैं कुछ मैच BCCI
    मुंबई इंडियंस और ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ा सकते हैं कैमरून ग्रीन, गेंदबाजी करना मुश्किल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा का टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  क्रिकेट के आंकड़े
    न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भारत के शीर्ष 5 बल्लेबाज विराट कोहली
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: टी-20 सीरीज की टीमें, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हार्दिक पांड्या
    रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह की क्रिकेट में वापसी को लेकर कही ये बात जसप्रीत बुमराह

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    WIPL: इन IPL फ्रेंचाइजियों ने नहीं जताई महिला टीम खरीदने की इच्छा विमेंस प्रीमियर लीग
    IPL 2023: एमएस धोनी ने शुरू किया अभ्यास, नेट्स पर बहाते दिखे पसीना महेन्द्र सिंह धोनी
    IPL की 5 फ्रेंचाइजी महिला IPL के लिए खरीद सकती हैं टीमें- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    रणजी ट्रॉफी: CSK द्वारा खरीदे गए ऑलराउंडर निशांत सिंधू ने हरियाणा के लिए लगाया बेहतरीन शतक रणजी ट्रॉफी

    मुंबई इंडियंस

    दुनिया के टॉप-5 इंस्टाग्राम अकाउंट्स वाली खेल की टीमों में RCB इकलौती भारतीय टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    महिला IPL की पांच टीमों का ऐलान, अडानी ग्रुप ने 1,289 करोड़ रुपये में खरीदी टीम महिला क्रिकेट
    राहुल द्रविड़ आज मना रहे अपना 50वां जन्मदिन, जानिए उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    BCCI ने तेज की महिला IPL की तैयारी, टीमों की बोली लगाने के लिए ITT जारी BCCI

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023