NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL में पृथ्वी शॉ द्वारा खेली गई पांच बेस्ट पारियों पर एक नजर
    IPL में पृथ्वी शॉ द्वारा खेली गई पांच बेस्ट पारियों पर एक नजर
    खेलकूद

    IPL में पृथ्वी शॉ द्वारा खेली गई पांच बेस्ट पारियों पर एक नजर

    लेखन Neeraj Pandey
    April 01, 2020 | 07:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    IPL में पृथ्वी शॉ द्वारा खेली गई पांच बेस्ट पारियों पर एक नजर

    युवा भारतीय ओपनर पृथ्वी शॉ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में ओपनिंग करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले शॉ IPL में संयुक्त रूप से सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। 25 IPL मैचों में 598 रन बना चुके शॉ ने बेहद कम समय में ही IPL में कई धमाकेदार पारियां खेली हैं। एक नजर डालते हैं शॉ द्वारा IPL में खेली गई पांच बेस्ट पारियों पर।

    IPL में शॉ का पहला अर्धशतक

    IPL 2018 के शुरुआती कुछ मुकाबलों में मौका नहीं मिलने के बावजूद शॉ ने अपना धैर्य नहीं खोया था। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मुकाबले में शॉ ने IPL का अपना पहला अर्धशतक लगाया। शॉ ने 44 गेंदों में सात चौके और दो छक्के बदौलत 62 रनों की शानदार पारी खेली थी। दिल्ली ने 219/4 का बड़ा स्कोर बनाया था। जवाब में KKR की टीम 164/9 का स्कोर ही बना सकी और दिल्ली ने 55 रनों से मुकाबला जीता था।

    जब एक रन से चूके शॉ अपना शतक

    IPL 2019 में KKR के खिलाफ 186 के बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी दिल्ली को 27 के स्कोर पर ही पहला झटका लग गया था। शॉ ने एक छोर संभाले रखा और 55 गेंदों में 99 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में 12 चौके और तीन छक्के लगाकर शॉ ने मुकाबला टाई करा दिया। सुपर ओवर में KKR को 11 रनों की दरकार थी, लेकिन कगीसो रबाडा ने दिल्ली को मैच जिता दिया था।

    SRH के खिलाफ खेली बेहतरीन पारी, लेकिन दिल्ली को नहीं मिली जीत

    IPL 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शॉ ने धुंआधार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाते हुए 36 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली और दिल्ली ने 163/5 का स्कोर बनाया था। जवाब में SRH ने आखिरी ओवर में सात विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया था। SRH के लिए एलेक्स हेल्स (45) ने सबसे ज़्यादा रन बनाए थे। अमित मिश्रा ने चार ओवरों में 19 रन देकर दो विकेट लिए थे।

    राजस्थान के खिलाफ खेली धुंआधार पारी

    IPL 2018 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली को शॉ ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। शॉ ने मात्र 25 गेंदों में 47 रन बना डाले। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाए। दिल्ली ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में 17.1 ओवरों में 196/6 का स्कोर बनाया था। 12 ओवर में 151 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान 146/5 का स्कोर बना सकी और दिल्ली ने चार रन से मुकाबला जीता था।

    SRH के खिलाफ दिलाई दिल्ली को जीत

    IPL 2019 के एलिमिनेटर मुकाबले में SRH ने दिल्ली को 163 रनों का लक्ष्य दिया था। शॉ ने बेहद जरूरी मुकाबले में दिल्ली को अच्छी शुरुआत दिलाई और शिखर धवन (17) के साथ पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े। उन्होंने 38 गेंदों में 56 रनों की खूबसूरत पारी खेली। अपनी पारी में शॉ ने छह चौके और दो चौके लगाए। दिल्ली ने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर दो विकेट से मुकाबला जीता था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    पृथ्वी शॉ
    दिल्ली कैपिटल्स
    आईपीएल समाचार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL: फाइनल जीतने के अलावा कोलकाता नाइटराइडर्स की पांच यादगार जीत कोलकाता नाइट राइडर्स
    अगर IPL रद्द हुआ तो क्या खिलाड़ियों को पैसे मिलेंगे? BCCI
    BCCI ऑफिशियल का बयान, टी-20 विश्व कप स्थगित हुआ तो नवंबर में हो सकता है IPL BCCI
    कोरोना वायरस: स्थगित हो सकता है 'द हंड्रेड', टी-20 विश्व कप पर भी मंडरा रहा खतरा इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    पृथ्वी शॉ

    न्यूजीलैंड बनाम भारत: रवि शास्त्री ने किया कंफर्म, दूसरे टेस्ट के लिए शॉ फिट भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम भारत: भारत के इस अहम खिलाड़ी के चोटिल होने की शंका, नहीं किया अभ्यास टेस्ट क्रिकेट
    विदेशी कंडीशन में शॉ का कोहली ने किया बचाव, कहा- समझ गए तो घातक होंगे शॉ विराट कोहली
    मेरे और शॉ के बीच नहीं चल रही है कोई फाइट- शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, टूर्नामेंट में नहीं खेलेगा यह इंग्लिश खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: चोटिल हुए कगीसो रबाडा, मिस कर सकते हैं दिल्ली के शुरुआती मुकाबले इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: इस बार क्या है दिल्ली कैपिटल्स की मजबूती ओर कमजोरी, पढ़िये पूरा विश्लेषण इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020 नीलामी: रिकी पोंटिंग ने बताया, इन खिलाड़ियों को मिल सकती है बड़ी रकम रिकी पोंटिंग

    आईपीएल समाचार

    IPL में शिखर धवन द्वारा खेली गई पांच बेस्ट पारियों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    कोरोना वायरस: रद्द होने की कगार पर है IPL 2020, अगले साल नहीं होगी नीलामी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में एबी डिविलियर्स द्वारा खेली गई पांच बेस्ट पारियों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में गेल द्वारा खेली गई पांच बेस्ट पारियों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023