NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL में रोहित शर्मा द्वारा खेली गई पांच बेस्ट पारियों पर एक नजर
    IPL में रोहित शर्मा द्वारा खेली गई पांच बेस्ट पारियों पर एक नजर
    खेलकूद

    IPL में रोहित शर्मा द्वारा खेली गई पांच बेस्ट पारियों पर एक नजर

    लेखन Neeraj Pandey
    March 23, 2020 | 07:42 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL में रोहित शर्मा द्वारा खेली गई पांच बेस्ट पारियों पर एक नजर

    भारत के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रोहित पहले सीजन से ही हिस्सा ले रहे हैं और लगातार उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित ने अब तक 188 IPL मैचों में 4,898 रन बनाए हैं। एक नजर डालते हैं रोहित द्वारा IPL में खेली गई पांच बेस्ट पारियों पर।

    IPL में रोहित की सर्वोच्च पारी

    IPL 2012 में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ रोहित ने अपने IPL करियर की सर्वोच्च पारी खेली थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 15 के स्कोर पर ही सचिन तेंदुलकर का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद रोहित ने 12 चौके और पांच छक्कों की मदद से 60 गेंदों में नाबाद 109 रनों की पारी खेली। हर्शल गिब्स (66) के साथ मिलकर उन्होंने अपनी टीम को 182/1 के स्कोर तक पहुंचाया।

    मुंबई के लिए पहले सीजन में ही चेन्नई के खिलाफ चला रोहित का बल्ला

    IPL 2011 में मुंबई के लिए अपना पहला सीजन खेल रहे रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ बेहतरीन पारी खेली थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 13 के स्कोर पर ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे। रोहित ने एक छोर संभालते हुए आठ चौके और पांच छक्कों की बदौलत 48 गेंदों में 87 रन बना डाले। मुंबई ने 164/4 का स्कोर खड़ा किया और आठ रनों से मैच अपने नाम किया था।

    ईडन में खूब चला रोहित का बल्ला

    कोलकाता का ईडन गार्डन रोहित का पसंदीदा भारतीय मैदान है और IPL 2015 के उदघाटन मैच में उन्होंने KKR की खूब धुनाई की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के लिए रोहित ने 12 चौके और चार छक्कों की मदद से 65 गेंदों में नाबाद 98 रन बनाए। रोहित ने यह पारी उस समय खेली जब मुंबई छठे ओवर तक 37 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा चुकी थी।

    रोहित की धुंआधार बल्लेबाजी से पस्त हुई RCB

    IPL 2018 के मुकाबले में मुंबई ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 213/6 का बड़ा स्कोर बनाया था। मुंबई के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने पहले ओवर की पहली दो गेंदों पर ही दो विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, रोहित शर्मा ने 10 चौके और पांच छक्के लगाते हुए 52 गेंदों में ही 94 रन बना डाले और अपनी टीम को 200 के पार ले गए।

    सुपरजायंट्स के खिलाफ रोहित ने दिलाई मुंबई को आसान जीत

    IPL 2016 के मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159/5 का स्कोर खड़ा किया था। 160 के स्कोर का पीछे करने उतरी मुंबई को 39 के स्कोर पर पहला झटका लगा, लेकिन कप्तान रोहित क्रीज पर मौजूद थे। रोहित ने आठ चौके और तीन छक्के लगाते हुए 60 गेंदों में नाबाद 85 रन बनाए और अपनी टीम को 18.3 ओवरों में आठ विकेट से जीत दिलाई।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    रोहित शर्मा
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    मुंबई इंडियंस
    आईपीएल समाचार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    दूसरी बार पिता बने सुरेश रैना, पत्नी प्रियंका ने दिया लड़के को जन्म क्रिकेट समाचार
    IPL रद्द हुआ तो धोनी और रैना के अलावा इन भारतीय खिलाड़ियों पर पड़ेगा असर कुलदीप यादव
    IPL में विराट कोहली द्वारा खेली गई पांच बेस्ट पारियों पर एक नजर विराट कोहली
    IPL: पांच ऐसी बेहतरीन परियां, जब गेंदबाजों ने अपने बल्ले से दिखाया दम चेन्नई सुपरकिंग्स

    रोहित शर्मा

    ब्रैड हॉग के मुताबिक यह बल्लेबाज लगा सकता है टी-20 क्रिकेट में दोहरा शतक इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL इतिहास में मुंबई इंडियंस की वो पांच जीत जिन्हें शायद ही कोई भूलेगा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: विराट कोहली से लेकर डेविड वॉर्नर तक; जानें सभी टीमों के कप्तानों की सैलरी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: रोहित शर्मा से लेकर बुमराह तक, जानिए मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ियों की सैलरी इंडियन प्रीमियर लीग

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL: स्कोर का पीछा करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स की चार यादगार जीत इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020 में खराब प्रदर्शन खत्म कर सकता है इन खिलाड़ियों का करियर कोलकाता नाइट राइडर्स
    नई चयन समिति का धोनी के भविष्य पर बयान, IPL में अच्छा खेले तो होगा विचार इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: रेटिंग द्वारा जानिए किस टीम का बल्लेबाज़ी विभाग है कितना मज़बूत कोलकाता नाइट राइडर्स

    मुंबई इंडियंस

    IPL: औरेंज और पर्पल कैप जीत चुके ये खिलाड़ी अब टूर्नामेंट में नहीं नजर आते इंडियन प्रीमियर लीग
    खत्म हुआ संस्पेंस, जानें IPL 2020 का शेड्यूल, चेन्नई-मुंबई के बीच होगा ओपनिंग मैच इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: मुंबई इंडियंस का विश्लेषण, जानें टीम की मजबूती और कमजोरी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में चमकने के बाद ही भारतीय टीम में पहुंचे हैं ये खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

    आईपीएल समाचार

    'द हंड्रेड' से हटने वाले पहले इंटरनेशनल क्रिकेटर बने डेविड वॉर्नर क्रिकेट समाचार
    BCCI ऑफिशियल पर भड़के सुनील गावस्कर, जानिए क्या रहा कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL रद्द हुआ तो इन पांच खिलाड़ियों के भविष्य पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव इंडियन प्रीमियर लीग
    जब खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में दिखाया दम; IPL के पांच बेस्ट ऑलराउंडर प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023