Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL में गेल द्वारा खेली गई पांच बेस्ट पारियों पर एक नजर
  • खेलकूद

    IPL में गेल द्वारा खेली गई पांच बेस्ट पारियों पर एक नजर

    नीरज पाण्डेय
    लेखन
    नीरज पाण्डेय
    Twitter
    अंतिम अपडेट Mar 28, 2020, 06:00 am
    IPL में गेल द्वारा खेली गई पांच बेस्ट पारियों पर एक नजर
  • कैरेबियन बल्लेबाज क्रिस गेल टी-20 के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं।

    गेल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले सीजन से लगातार इस लीग का हिस्सा रह चुके हैं।

    इस दौरान गेल ने IPL में 125 मैचों में 4,484 रन बनाए हैं। गेल ने IPL में कई यादगार पारियां खेली हैं।

    एक नजर डालते हैं गेल द्वारा IPL में अब तक खेली गई पांच बेस्ट पारियों पर।

  • इस खबर में
    टी-20 क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी दिल्ली के खिलाफ गेल ने खेली धुंआधार पारी KXIP के खिलाफ RCB ने हासिल की बड़ी जीत सनराइजर्स के खिलाफ बोला गेल का बल्ला गेल ने अकेले थामी RCB की पारी
  • #1

    टी-20 क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी

  • IPL 2013 के एक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेलते हुए गेल ने पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ टी-20 क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी खेली थी।

    गेल ने 66 गेंदों में नाबाद 175 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 17 छक्के और 13 चौके लगाए थे।

    RCB ने 263/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। पुणे की टीम 133/9 का स्कोर ही बना सकी थी।

  • #2

    दिल्ली के खिलाफ गेल ने खेली धुंआधार पारी

  • IPL 2012 के मुकाबले में RCB के लिए खेलते हुए गेल ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ धुंआधार पारी खेली थी।

    गेल ने 62 गेंदों में नाबाद 128 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी में उन्होंने 13 छक्के और सात चौके लगाए थे।

    RCB ने 215/1 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में दिल्ली भी 194/9 का स्कोर बना ले गई थी, लेकिन RCB ने 21 रन से मैच जीत लिया था।

  • #3

    KXIP के खिलाफ RCB ने हासिल की बड़ी जीत

  • IPL 2015 के मुकाबले में RCB के लिए खेलते हुए गेल ने KXIP के खिलाफ एक बार फिर अपना जलवा बिखेरा।

    गेल ने 57 गेंदों में 117 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 छक्के और सात चौके लगाए थे। गेल की पारी की बदौलत RCB ने 226/3 का स्कोर बनाया।

    जवाब में KXIP की पूरी टीम 88 के स्कोर पर सिमट गई। मिचेल स्टार्क और श्रीनाथ अरविंद ने 4-4 विकेट अपने नाम किए थे।

  • #4

    सनराइजर्स के खिलाफ बोला गेल का बल्ला

  • IPL 2018 के मुकाबले में गेल ने KXIP के लिए खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धुंआधार बल्लेबाजी की थी।

    उन्होंने 63 गेंदों में नाबाद 104 रनों की पारी खेली थी। 11 छक्के और एक चौका लगाते हुए गेल ने अपनी टीम को 193/3 के स्कोर तक पहुंचाया था।

    जवाब में सनराइजर्स 178/4 का स्कोर ही बना सकी थी। केन विलियमसन और मनीष पाण्डेय ने अर्धशतक लगाए थे।

  • #5

    गेल ने अकेले थामी RCB की पारी

  • IPL 2011 के मुकाबले में गेल ने RCB के लिए खेलते हुए KXIP के खिलाफ अकेले पारी को संभाला था।

    गेल ने 49 गेंदों में 10 चौके और नौ छक्के लगाते हुए 107 रन बनाए थे। RCB ने 205/6 का स्कोर खड़ा किया था।

    KXIP के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट पहली गेंद पर ही रनआउट हो गए और उनकी पूरी टीम 120/9 का स्कोर ही बना सकी थी।

    गेल ने गेंदबाजी में भी तीन विकेट झटके थे।

  • इंडियन प्रीमियर लीग
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
  • क्रिस गेल
  • आईपीएल समाचार
  •  
ताज़ा खबरें
  • प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा इमरान खान को पत्र, कहा- पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है भारत
    प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा इमरान खान को पत्र, कहा- पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है भारत
    देश
  • 2016 टी-20 विश्व कप के बाद सबसे छोटे फॉर्मेट में ऐसा रहा है वेस्टइंडीज का प्रदर्शन
    2016 टी-20 विश्व कप के बाद सबसे छोटे फॉर्मेट में ऐसा रहा है वेस्टइंडीज का प्रदर्शन
    खेलकूद
  • कोरोना वायरस: दिल्ली में होली और अन्य त्योहारों के सार्वजनिक उत्सव पर लगाई गई रोक
    कोरोना वायरस: दिल्ली में होली और अन्य त्योहारों के सार्वजनिक उत्सव पर लगाई गई रोक
    देश
  • 'छिछोरे' के निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म में नजर आ सकती हैं कियारा आडवाणी
    'छिछोरे' के निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म में नजर आ सकती हैं कियारा आडवाणी
    मनोरंजन
  • भारत बनाम इंग्लैंड: पहले वनडे में भारत ने हासिल की जीत, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    भारत बनाम इंग्लैंड: पहले वनडे में भारत ने हासिल की जीत, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    खेलकूद
चर्चित विषय
क्रिकेट समाचार फुटबॉल समाचार भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट आईपीएल समाचार विल पुकोव्स्की भारत बनाम इंग्लैंड 2021 IPL 2021 IPL नीलामी 2021
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021