Page Loader
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: टॉम लाथम ने लगाया 13वां टेस्ट शतक, हासिल की ये उपलब्धियां
टॉम लाथम ने लगाया 13वां टेस्ट शतक (फोटो: ट्विटर/@ICC)

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: टॉम लाथम ने लगाया 13वां टेस्ट शतक, हासिल की ये उपलब्धियां

Dec 28, 2022
11:44 am

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज टॉम लाथम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाया है। लाथम ने अपने करियर का 13वां शतक लगाया है और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ले जाने का काम किया। पहली पारी में पाकिस्तान के 438 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड ने खबर लिखे जाने तक 203/1 स्कोर बना लिया है। डेवोन कोन्वे शतक बनाने से चूक गए और 92 रन पर आउट हो गए।

उपलब्धि

लाथम ने हासिल की ये उपलब्धियां

अपनी इस शतकीय पारी के साथ लाथम ने कुछ उपलब्धियां भी हासिल की हैं। लाथम अब कीवी टीम के लिए चौथे सबसे अधिक टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने जॉन राइट और ब्रेंडन मैकुलम को पीछे छोड़ा है जिन्होंने 12-12 शतक लगाए हैं। इसके अलावा वह कीवी टीम के लिए सातवें सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं। इस मामले में उन्होंने नाथन एस्टल (4,702) को पीछे छोड़ा है।