NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टॉम लैथम बांग्लादेश के खिलाफ 91.75 की औसत से बनाते हैं रन, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    टॉम लैथम बांग्लादेश के खिलाफ 91.75 की औसत से बनाते हैं रन, जानिए आंकड़े 
    टॉम लैथम बांग्लादेश के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी करते हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    टॉम लैथम बांग्लादेश के खिलाफ 91.75 की औसत से बनाते हैं रन, जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Nov 26, 2023
    12:36 pm

    क्या है खबर?

    बांग्लादेश क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज 28 नवंबर से होने वाला है।

    इस सीरीज के लिए दोनों टीम जमकर तैयारी कर रही है। ये सीरीज बांग्लादेश की सरजमीं पर खेली जाएगी।

    कीवी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लैथम के आंकड़े बांग्लादेश के खिलाफ कमाल के हैं। उनका बल्ला इस टीम के खिलाफ जमकर बोलता है।

    ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

    प्रदर्शन 

    बांग्लादेश के खिलाफ कैसा रहा है लैथम का प्रदर्शन?

    लैथम ने बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच साल 2017 में खेला था।

    उन्होंने अब तक 6 टेस्ट खेले हैं और इसकी 9 पारियों में 91.75 की उम्दा औसत के साथ 734 रन बनाए हैं।वह 1 बार नाबाद भी रहे हैं।

    लैथम के बल्ले से बांग्लादेश के खिलाफ 3 शतक और 1 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 252 रन रहा है।

    लैथम ने एशिया की इस टीम के खिलाफ आखिरी टेस्ट साल 2022 में खेला था।

    टेस्ट

    साल 2023 में कैसा रहा है लैथम का प्रदर्शन?

    साल 2023 में लैथम का प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में कमाल का रहा है। उन्होंने अब तक 5 मैच खेले हैं। इसकी 9 पारियों में 42.11 की औसत से 379 रन बनाए हैं।

    लैथम ने इस साल 4 अर्धशतक जड़े हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 83 रन रहा है। पिछले साल भी इस खिलाड़ी का प्रदर्शन कमाल रहा था।

    उन्होंने 42.46 की औसत से 8 मैच में 552 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 2 शतक और 1 अर्धशतक निकले थे।

    सरजमीं

    बांग्लादेश की सरजमीं पर पहली बार टेस्ट खेलेंगे लैथम 

    लैथम बांग्लादेश की सरजमीं पर एक भी टेस्ट नहीं खेले हैं। एशिया महाद्वीप में इस खिलाड़ी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 15 मुकाबलों की 28 पारियों में 1 बार नाबाद रहते हुए 46.22 की औसत से 1,248 रन बनाए हैं।

    उन्होंने यहां 4 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 154 रन रहा है।

    लैथम स्पिन गेंदबाजों को बहुत अच्छे से खेलते हैं। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ उन्हें खेलने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

    करियर

    कैसा रहा है लैथम का टेस्ट करियर?

    लैथम ने अपना पहला टेस्ट मैच भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2014 में खेला था। उन्होंने अब तक न्यूजीलैंड के लिए 74 टेस्ट मैच खेले हैं।

    इसकी 130 पारियों में उन्होंने 41.53 की औसत से 5,150 रन बनाए हैं। लैथम ने अपने टेस्ट करियर में 13 शतक और 27 अर्धशतक लगाए हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन रहा है। लैथम अपने टेस्ट करियर में 6 बार नाबाद भी रहे हैं। वह टेस्ट टीम में उपकप्तान भी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023: नीदरलैंड बनाम बांग्लादेश मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023, नीदरलैंड बनाम बांग्लादेश: ईडन गार्डन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़े  नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: बांग्लादेश के खिलाफ नीदरलैंड ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023: नीदरलैंड ने बांग्लादेश को दिया 230 रनों का लक्ष्य, एडवर्ड्स का अर्धशतक  वनडे विश्व कप 2023

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023: आदिल राशिद ने नीदरलैंड के खिलाफ लिए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023, न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल श्रीलंका क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी श्रीलंका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: बोल्ट के विश्व कप में 50 और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 विकेट पूरे  वनडे विश्व कप 2023

    टेस्ट क्रिकेट

    बेन स्टोक्स एशेज सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बने, केविन पीटरसन को पछाड़ा एशेज सीरीज
    एशेज 2023, पांचवां टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंचा इंग्लैंड, ऐसा रहा तीसरा दिन  एशेज सीरीज
    स्टुअर्ट ब्रॉड ने की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, पांचवां एशेज टेस्ट होगा अंतिम मैच  स्टुअर्ट ब्रॉड
    जन्मदिन विशेष: जेम्स एंडरसन के रिकॉर्ड्स और उपलब्धियों पर एक नजर जेम्स एंडरसन

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड भारतीय गेंदबाजों के लिए बन सकते हैं बड़ी चुनौती, जानिए आंकड़े  ट्रेविस हेड
    रोहित शर्मा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से हमेशा के लिए बना सकते हैं दूरी- रिपोर्ट  रोहित शर्मा
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: विशाखापट्टनम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और उससे जुड़े रोचक आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2024: मनीष पांडे और सरफराज खान को DC ने किया रिलीज- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025