तिलक वर्मा का अजीबो-गरीब रनआउट पर बड़ा खुलासा, बोले- गेंद नहीं दिखी, लगा चौका गया
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज तिलक वर्मा रविवार को इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में अजीबोगरीब तरीके से रनआउट हो गए। दरअसल, तिलक और अक्षर पटेल को गलतफहमी हुई कि डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में खेला गया शॉट बाउंड्री पार कर गया है। दोनों बल्लेबाजों ने दौड़ने पर ध्यान नहीं दिया। इसी चूक का फायदा उठाकर फील्डिंग टीम ने तिलक को रनआउट कर दिया। इसको लेकर तिलक ने बड़ा खुलासा किया है।
रन-आउट
ऐसे हुए तिलक रन आउट
यह घटना तब हुई, जब अक्षर ने लेग साइड की बाउंड्री की ओर शॉट खेला। वेस्टइंडीज के फील्डर कामिल पूरन ने डाइव लगाकर गेंद को रोक लिया।
तिलक को लगा कि गेंद बाउंड्री पार कर गई है और वह क्रीज से बाहर चलने लगे।
अक्षर को भी शुरुआत में यही लगा। हालांकि, गेंद खेल में थी। वेस्टइंडीज के फील्डरों ने गेंद वापस फेंकी और गेंदबाज के छोर पर तिलक को रनआउट कर दिया। अक्षर सुरक्षित क्रीज पर लौट आए।
खेल
तिलक ने क्या कहा?
तिलक ने मंगलवार को मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस रनआउट पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा, "अक्षर और मुझे लगा था कि गेंद बाउंड्री पार कर गई है। इसी वजह से मैं क्रीज से बाहर चलने लगा। दुर्भाग्य से गेंद अक्षर के छोर पर फेंकी गई और उन्हें गेंद दिखाई गई। मैंने गेंद नहीं देखी थी। मुझे लगा कि चौका हो गया है, इसलिए मैं चलने लगा। हालांकि, क्रिकेट में ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।"
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें रनआउट का वीडियो
Boundary-னு நினைச்சு Wicket-ஐ பறிகொடுத்துட்டாரு Tilak Varma🫠
— Star Sports Tamil (@StarSportsTamil) October 11, 2026
📺 தொடர்ந்து காணுங்கள் | #INDvWI 👉 3rd T20I | JioHotstar & Star Sports 1 தமிழில்#StarSportsTamil #TeamIndia pic.twitter.com/IZmh7hv1Lm