Page Loader
नाबाद 184 रनों की पारी के बाद ब्रुक बोले- ये पिच पाकिस्तान जैसी सपाट नहीं 
हैरी ब्रुक लगातार खेल रहे हैं धमाकेदार पारियां (फोटो: ट्विटर/@englandcricket)

नाबाद 184 रनों की पारी के बाद ब्रुक बोले- ये पिच पाकिस्तान जैसी सपाट नहीं 

Feb 24, 2023
06:23 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में नाबाद 184 रन बनाए हैं। पिछली 9 पारियों में यह उनका चौथा शतक है, लेकिन वो इसे सर्वश्रेष्ठ मानते हैं। ब्रुक ने कहा, "पाकिस्तान में जो पारियां मैंने खेली थी वो सपाट पिच पर थीं, लेकिन ये पिच सपाट नहीं है। यह पिच काफी अच्छी है। आप जितने लंबे समय तक बल्लेबाजी करते हैं उतना ही आपके लिए सबकुछ आसान हो जाता है।"

प्रदर्शन

अब तक अदभुत रहा है ब्रुक का करियर

पाकिस्तान दौरे पर ब्रुक ने 3 टेस्ट में 468 रन बनाए थे। वर्तमान समय में कीवी टीम के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच की दोनों पारियों में उन्होंने अर्धशतक लगाए थे। 9वीं पारी में 800 टेस्ट रन पूरे करने वाले ब्रुक सबसे तेज ऐसा करने वाले बल्लेबाज बने हैं। छठा टेस्ट खेल रहे ब्रुक का औसत 100 से अधिक का है और उनका स्ट्राइक-रेट भी 99.38 का रहा है।