NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नाम दर्ज हैं ये अहम रिकॉर्ड्स
    खेलकूद

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नाम दर्ज हैं ये अहम रिकॉर्ड्स

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नाम दर्ज हैं ये अहम रिकॉर्ड्स
    लेखन अंकित पसबोला
    Oct 16, 2022, 10:59 pm 1 मिनट में पढ़ें
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नाम दर्ज हैं ये अहम रिकॉर्ड्स
    भारत ने जीता सातवां एशिया कप (तस्वीर: ट्विटर/@ImHarmanpreet)

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हालिया प्रदर्शन रहा है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रजत पदक जीतने में सफल रही थी। वहीं बीते शुक्रवार को भारत ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप 2022 का खिताब अपने नाम किया था। भारत ने अपना वर्चस्व बरकरार रखते हुए सर्वाधिक सातवीं बार यह खिताब जीता। ऐसे ही भारतीय टीम के नाम कुछ दिलचस्प रिकॉर्ड्स दर्ज हैं, उन पर एक नजर डालते हैं।

    एशिया कप के सर्वाधिक खिताब

    महिला क्रिकेट में अब तक एशिया कप के कुल आठ संस्करण खेले जा चुके हैं, जिसमें से भारत ने सात जीते हैं। इससे पहले भारत 2004, 2005, 2006, 2008, 2012 और 2016 में चैंपियन बनी है। इस बार विजेता बनने के साथ भी भारतीय महिला टीम ने भारत की पुरुष टीम की बराबरी की थी, जो सात बार एशिया कप जीत चुकी है। बता दें भारत की पुरुष टीम भी एशिया कप की सबसे सफल टीम है।

    महिला वनडे इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी

    भारत की पूनम राउत और दीप्ति शर्मा ने 2017 में आयरलैंड के खिलाफ वनडे मैच में 320 रनों की साझेदारी की थी। यह महिलाओं के वनडे इतिहास में किसी भी विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है। 2014 में भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिलाओं के बीच मैसूर में खेले गए टेस्ट में पूनम राउत और थिरुश कामिनी ने दूसरे विकेट के लिए 275 रनों की साझेदारी की थी। यह टेस्ट में दूसरे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 1983-84 से 1991-92 तक 11 टेस्ट लगातार ड्रॉ खेले हैं। यह संयुक्त रूप से लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट ड्रॉ खेलने का रिकॉर्ड है। बता दें इंग्लैंड ने भी 1954-55 से 1960-61 तक 11 टेस्ट लगातार ड्रॉ खेले थे।

    सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट वाली महिला हैं झूलन गोस्वामी

    पूर्व दिग्गज झूलन गोस्वामी महिला वनडे में सर्वाधिक विकेट (255) लेने वाली गेंदबाज हैं। वह वनडे में सबसे ज्यादा बार शून्य (18) पर आउट होने वाली बल्लेबाज हैं। झूलन महिला वनडे में सबसे ज्यादा गेंद (10,041) फेंकने वाली गेंदबाज हैं। इसके अलावा वह वनडे में सर्वाधिक LBW शिकार (56) करने वाली गेंदबाज हैं। झूलन ने टेस्ट में 44 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 56 विकेट लिए हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 350 से ज्यादा विकेट लेने वाली इकलौती महिला गेंदबाज हैं।

    वनडे विश्व कप में सर्वाधिक विकेट झूलन ने लिए हैं

    झूलन ने महिलाओं के वनडे विश्व कप में 34 मैचों में 43 विकेट लिए हैं। वह विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाली महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने अनीसा मोहम्मद के विकेट के साथ यह उपलब्धि हासिल की थी। गोस्वामी ने ऑस्ट्रेलिया की ला फुलस्टन (39 विकेट) को पीछे छोड़ा था। विश्व कप के इतिहास में झूलन के बाद दूसरी सर्वाधिक विकेट वाली भारतीय गेंदबाज डायना एडुल्जी हैं, जिन्होंने 22 मैचों में 14.51 की औसत से 31 विकेट लिए थे।

    मिताली के नाम है सबसे लम्बे वनडे करियर का रिकॉर्ड

    26 जून, 1999 को भारत के लिए वनडे डेब्यू करने वाली मिताली का वनडे करियर 22 साल 274 दिनों का रहा, जो विश्व क्रिकेट में सबसे लम्बा है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर से भी लम्बे समय तक वनडे क्रिकेट खेला है। बता दें सचिन ने 22 साल और 91 दिन तक वनडे क्रिकेट खेला है। महिला क्रिकेट में मिताली की साथी रही झूलन (20 साल और 75 दिन) दूसरे सबसे ज्यादा लम्बे वनडे करियर वाली खिलाड़ी हैं।

    सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाली महिला हैं मिताली

    पिछले साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में मिताली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 10,000 रन पूरे किए थे। ऐसा करने वाली वह दुनिया की दूसरी और भारत की पहली महिला क्रिकेटर बनी थीं। मिताली (10,868) ने इसके बाद इंग्लैंड की पूर्व महिला क्रिकेटर चार्लोट एडवर्ड्स (10,273) द्वारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाए गए सबसे अधिक रनों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया था। अब मिताली सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाली महिला हैं।

    महिला वनडे में सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं मिताली

    मिताली ने दो दशक से ज्यादा के अंतरराष्ट्रीय करियर में 232 वनडे में 50.68 की औसत से 7,805 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 125* के सर्वोच्च स्कोर के साथ सात शतक लगाए हैं। वह महिला वनडे में 6,000 और 7,000 रन बनाने वाली भी इकलौती बल्लेबाज हैं। मिताली ने वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक 64 अर्धशतक लगाए हैं और 50 या उससे अधिक अर्धशतक लगाने वाली इकलौती महिला बल्लेबाज हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    महिला क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल: तीन बल्लेबाजों ने लगाए शतक, ऐसा रहा पहला दिन रणजी ट्रॉफी
    राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया राखी सावंत
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: कौन है टॉड मर्फी, जिन्हें पहले टेस्ट में मिल सकता है मौका? भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    हुंडई वरना के फेसलिफ्ट मॉडल की चल रही तैयारी, मार्च में शुरू होगा उत्पादन   हुंडई मोटर कंपनी

    क्रिकेट समाचार

    महिला टी-20 विश्व कप: शफाली वर्मा का टी-20 विश्व कप में कैसा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े शफाली वर्मा
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय खिलाड़ी बना सकते हैं ये कीर्तिमान भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख और जगह की हुई घोषणा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    पाकिस्तानी क्रिकेटर आसिफ अफरीदी दो साल के लिए निलंबित, जानिए इसकी वजह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    टेस्ट मैच के पांचों दिन साथ में बल्लेबाजी करने वाली पहली जोड़ी बने चंद्रपॉल और ब्रैथवेट क्रैग ब्रैथवेट
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: रविचंद्रन अश्विन बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड, अनिल कुंबले को छोड़ेंगे पीछे रविचंद्रन अश्विन
    आरोन फिंच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, उनके दिलचस्प रिकॉर्ड्स पर एक नजर  आरोन फिंच
    अनिल कुंबले ने आज ही के दिन लिए थे पारी में सभी 10 विकेट, देखें वीडियो अनिल कुंबले

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    पिछले टी-20 विश्व कप में कैसा रहा था भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन?   महिला टी-20 विश्व कप
    महिला टी-20 विश्व कप: रेणुका सिंह का टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रेणुका सिंह
    महिला टी-20 विश्व कप: भारतीय महिला क्रिकेट टीम से जुड़े प्रमुख आंकड़ों पर एक नजर महिला टी-20 विश्व कप
    महिला टी-20 विश्व कप: भारतीय टीम को अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार  टी-20 क्रिकेट

    महिला क्रिकेट

    विमेंस प्रीमियर लीग 2023: BCCI ने जारी की खिलाड़ियों की नीलामी सूची, जानिए अहम बातें क्रिकेट समाचार
    महिला टी-20 विश्व कप में इन प्रमुख खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी खास नजर  महिला टी-20 विश्व कप
    महिला टी-20 विश्व कप 2023: इंग्लैंड की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी  इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम
    महिला टी-20 विश्व कप: कप्तान हरमनप्रीत कौर का कैसा रहा है टूर्नामेंट में प्रदर्शन? जानिए आंकड़े महिला टी-20 विश्व कप

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023