Loading...
भारत के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने तीनों प्रारूप में लगाए हैं शतक
होप ने भारत के खिलाफ तीनों प्रारूप में लगाए हैं शतक (तस्वीर: एक्स/@ICC)

भारत के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने तीनों प्रारूप में लगाए हैं शतक

Oct 10, 2026
04:58 pm

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान शाई होप ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ रांची में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में नाबाद 102 रन बनाए। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा ही शतक साबित हुआ, जिसकी बदौलत वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की। अपनी इस बेहतरीन पारी के साथ ही वह भारत के खिलाफ तीनों प्रारूप में शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

#1 

शेन वॉटसन 

भारत के खिलाफ सभी प्रारूप में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन थे।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने 2010 में मोहाली टेस्ट में 126 रन की पारी खेली थी।

उन्होंने नागपुर वनडे में 2013 में 94 गेंदों में 102 रन की पारी खेली थी, जिसमें 13 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

उन्होंने 2016 में सिडनी में खेले गए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ 71 गेंदों में नाबाद 124 रन बनाए थे।

#2 

शाई होप 

होप ने भारत के खिलाफ वनडे में 5 शतक, टेस्ट और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में एक-एक शतक लगाए हैं।

कैरेबियाई कप्तान ने भारत के विरुद्ध वनडे में 162* रन के सर्वोच्च स्कोर और 5 शतक के साथ 1,266 रन बनाए हैं।

उन्होंने टी-20 में अपना शतक रांची (102*) में लगाया।

टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो होप ने भारतीय टीम के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में 103 रन (2025) की पारी खेली थी।

ADVERTISEMENT

भारत 

अब तक 2 भारतीय बल्लेबाजों ने एक देश के खिलाफ सभी प्रारूप में शतक लगाए

भारत की ओर से एक देश के खिलाफ सभी प्रारूप में शतक लगाने वाले बल्लेबाज सिर्फ रोहित शर्मा और केएल राहुल ही हैं।

राहुल ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के विरुद्ध वनडे, टेस्ट और टी-20 तीनों प्रारूप में शतक लगाए हैं।

वहीं, रोहित सर्वाधिक 4 देशों के खिलाफ ये कारनामा कर चुके हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ तीनों प्रारूप में शतक लगाए हैं।

ADVERTISEMENT