LOADING...
इंग्लैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम की ये हैं कुछ यादगार जीत
2021 में कोहली की कप्तानी में भारत ने जीता था ओवल टेस्ट (तस्वीर: एक्स/@ICC)

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम की ये हैं कुछ यादगार जीत

Jun 09, 2025
10:00 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम को 20 जून से इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल करेंगे। रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास के बाद उन्हें ये जिम्मेदारी मिली है। भारत ने पिछले कुछ सालों में इंग्लैंड दौरों पर कुछ यादगार जीत हासिल की हैं। इस बीच इंग्लैंड की धरती पर भारत की यादगार जीत के बारे में जानते हैं।

#1 

इंग्लैंड बनाम भारत, 2014 (लॉर्ड्स)

2014 में, भारत ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मुकाबले में यादगार जीत दर्ज की थी। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 95 रनों से हराया था और 28 साल बाद लॉर्ड्स में कोई टेस्ट मुकाबला अपने नाम किया था। उस मैच में इशांत शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। इशांत ने अंतिम पारी में (7/74) घातक गेंदबाजी करते हुए जीत दिलवाने में अहम भूमिका निभाई थी।

#2 

इंग्लैंड बनाम भारत, 2007 (ट्रेंट ब्रिज)

राहुल द्रविड़ की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 में ट्रेंट ब्रिज में ही इसी तरह की जीत दर्ज की थी। पहले खेलते हुए मेजबान इंग्लैंड पहली पारी में 198 रन पर ढेर हो गया था। जवाब में भारत ने सचिन तेंदुलकर (91) के अर्धशतक की बदौलत 481 रन बनाए थे। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने जुझारू प्रदर्शन किया और 355 रन बनाए। भारत ने 73 रन के लक्ष्य का आसानी से पीछा किया था।

#3 

इंग्लैंड बनाम भारत, 2000 (लीड्स)

भारत ने 2000 के दशक में सौरव गांगुली की कप्तानी में विदेशों में जीतना शुरू किया था। लीड्स में 2002 में हुए मैच में भारत ने द्रविड़ (148), तेंदुलकर (193) और गांगुली (128) के शतकों की बदौलत, 628/8 के स्कोर पर पारी घोषित की थी। उन्होंने इंग्लैंड को फॉलो-ऑन खेलने पर मजबूर किया और पारी व 46 रन के बड़े अंतर से मैच जीता था। उस मैच में इंग्लैंड की टीम ने 273 और 309 रन बनाए थे।

#4 

इंग्लैंड बनाम भारत, 2021 (ओवल)

2021 में, भारत ने 50 साल बाद ओवल में अपनी दूसरी टेस्ट जीत दर्ज की थी। इसके साथ ही विराट कोहली इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गए (3) थे। उस मुकाबले में भारत ने अपनी पहली पारी में 191 रन और दूसरी पारी में 466 रन बनाए थे। इंग्लिश टीम ने 290 और 210 रन के स्कोर किए थे। भारत से रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में शतक (127) लगाया था।