LOADING...
टेस्ट क्रिकेट: इन भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए हैं 80 से ज्यादा छक्के
पंत ने हेडिंग्ले टेस्ट में कुल 9 छक्के लगाए (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

टेस्ट क्रिकेट: इन भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए हैं 80 से ज्यादा छक्के

Jun 24, 2025
06:11 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी पहली पारी में 471 रन और दूसरी पारी में 364 रन बनाए। भारत की ओर से इस टेस्ट में कुल 5 शतक लगे। दिलचस्प रूप से ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शतक लगाए। उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 9 छक्के लगाए। इस बीच टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से 80 से अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

#1 

वीरेंद्र सहवाग (90 छक्के)

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपने टेस्ट करियर में 91 छक्कों के साथ इस सूची में शीर्ष पर हैं। उनके 90 छक्के भारत के लिए आए, जबकि 1छक्का विश्व एकादश का प्रतिनिधित्व करते हुए आया। उन्होंने भारत के लिए 104 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें 49.34 की औसत के साथ 8,586 रन बनाए थे। सहवाग ने 32 अर्धशतकों के अलावा 23 शतक भी लगाए थे। इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर 319 रन रहा था।

#2 

रोहित शर्मा (88 छक्के)

रोहित शर्मा वनडे और टी-20 क्रिकेट में ज्यादा सफल हुए हैं। इसके बावजूद टेस्ट क्रिकेट में वह फिलहाल दूसरे सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय हैं। उन्होंने खेल के सबसे लंबे प्रारूप में 88 छक्के लगाए हैं। कुल मिलाकर रोहित ने 67 टेस्ट मैचों में 40.57 की औसत से 4,301 रन बनाए थे। इस बीच 12 टेस्ट शतकों के अलावा उन्होंने 18 अर्धतक भी लगाए थे। उन्होंने मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

Advertisement

#3 

ऋषभ पंत (82 छक्के)

हेडिंग्ले टेस्ट में पंत के 9 छक्कों ने उन्हें 80 टेस्ट छक्के पूरे करने वाला तीसरे भारतीय बना दिया। अब तक उन्होंने 77 पारियों में 82 छक्के लगाए हैं। कुल मिलाकर, पंत ने 44 टेस्ट मैचों में 44.44 की औसत से 3,200 रन बनाए हैं। इस बीच 8 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (100) एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने विकेटकीपर के तौर पर पंत से ज्यादा टेस्ट छक्के लगाए हैं।

Advertisement

जानकारी

छक्कों के मामले में पंत ने धोनी को पीछे छोड़ा था 

पंत ने हेडिंग्ले टेस्ट के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा था। बता दें कि पूर्व भारतीय कप्तान ने अपने टेस्ट करियर में 78 छक्के लगाए थे।

Advertisement