Loading...
टेस्ट क्रिकेट: 21वीं सदी में ऑस्ट्रेलिया में इन एशियाई टीमों ने मैच जीते
बांग्लादेश ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टेस्ट क्रिकेट: 21वीं सदी में ऑस्ट्रेलिया में इन एशियाई टीमों ने मैच जीते

Aug 16, 2026
01:39 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को उनके घर पर टेस्ट मैच में हराना अपने आप में उपलब्धि होता है। पिछले एक दशक में भारत और दक्षिण अफ्रीका को छोड़कर अन्य टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है। ऐसे में बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने डार्विन टेस्ट में जीत दर्ज करके चौंकाया है। बांग्लादेशी टीम 21वीं सदी में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट जीतने वाली सिर्फ दूसरी एशियाई टीम बनी है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

#1 

भारतीय क्रिकेट टीम (7 जीत)

21वीं सदी में ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम को खासी सफलता मिली है। भारत ने इस पिछले 30 सालों में ऑस्ट्रेलिया में 7 टेस्ट जीते (2003-2024) हैं।

इस बीच भारत ने एडिलेड, पर्थ, मेलबर्न और ब्रिसबेन के मैदानों पर मुकाबले अपने नाम किए हैं।

भारत ने पिछले एक दशक में ऑस्ट्रेलिया में 2 टेस्ट सीरीज जीती हैं।

भारत ने 2018-19 में विराट कोहली की कप्तानी में 2-1 से और 2020-21 में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में 2-1 से सीरीज जीती थी।

#2 

बांग्लादेश क्रिकेट टीम (1 जीत)

डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, क्योंकि यह इस टीम की ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पहली ही टेस्ट जीत है।

क्रिकबज के अनुसार, बांग्लादेश की यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि यह ऑस्ट्रेलिया में उनके तीसरे टेस्ट मैच में मिली है।

पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली जीत के लिए 7वें टेस्ट मैच तक का इंतजार करना पड़ा था, जबकि भारत को यह कामयाबी अपने 12वें टेस्ट में मिली थी।

ADVERTISEMENT