टेस्ट क्रिकेट: मिचेल स्टार्क ने इन मैचों में लिए हैं 10 विकेट हॉल
क्या है खबर?
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के दूसरे मैके टेस्ट को पारी और 51 रन से अपने नाम किया। इस जीत में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी करते हुए कुल 10 विकेट लिए। यह टेस्ट क्रिकेट करियर में उनका कुल चौथा 10 विकेट हॉल रहा। इस बीच उन टेस्ट मैचों के बारे में जानते हैं, जिनमें स्टार्क ने 10 विकेट हॉल लिए हैं।
#1
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका (11/94, गॉल, 2016)
स्टार्क ने एक मैच में पहली बार 10 विकेट 2016 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ गॉल में लिए थे।
यह सीरीज का दूसरा मैच था, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम को 229 रनों से हार मिली थी।
श्रीलंका ने पहली पारी में 281 रन बनाए, जिसमें स्टार्क ने 44 रन देते हुए 5 विकेट लिए थे।
जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 106 रनों पर सिमटी थी।
श्रीलंका ने दूसरी पारी में 237 रन बनाए, जिसमें स्टार्क ने 6 विकेट लिए थे।
#2
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका (10/100, कैनबेरा, 2019)
2019 में कैनबेरा टेस्ट में स्टार्क ने 10/100 के आंकड़े दर्ज किए थे और मेजबान टीम ने 366 रनों के बड़े अंतर से मैच जीता था।
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी 534/5 के स्कोर पर घोषित की थी। जवाब में स्टार्क की घातक गेंदबाजी (5/54) के सामने श्रीलंकाई टीम 215 रनों पर ढेर हुई थी।
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 196/3 पर पारी घोषित की थी।
चौथी पारी में श्रीलंकाई टीम 149 रनों पर सिमटी, जिसमें स्टार्क ने 5 विकेट लिए थे।
#3
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (10/113, पर्थ, 2025)
ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज 2025-26 के पहले पर्थ टेस्ट को 8 विकेट से जीता था।
पहली पारी में स्टार्क ने 58 रन देकर 7 विकेट लिए और इंग्लैंड की टीम 172 रन पर सिमट गई थी।
जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 132 रन बनाए और फिर इंग्लैंड को 164 रन समेट दिया था, जिसमें स्टार्क ने 55 रन देकर 3 विकेट लिए थे।
आखिर में जीत के लिए मिले 205 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से हासिल किया था।
#4
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (10/51, मैके, 2026)
मैके टेस्ट में बांग्लादेश की पहली पारी सिर्फ 64 रन पर सिमटी थी, जिसमें स्टार्क ने 10 ओवर में 12 रन देते हुए 6 विकेट लिए थे।
जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने कैमरून ग्रीन के अर्धशतक (67) की बदौलत 210 रन बनाए। बांग्लादेश से शोरिफुल इस्लाम ने 7 विकेट लिए।
इसके बाद बांग्लादेश की दूसरी पारी भी 95 रन पर ढेर हुई। स्टार्क ने 10 ओवर में 39 रन देते हुए 4 सफलताएं हासिल की थी।