
टेस्ट क्रिकेट: ऋषभ पंत का इंग्लैंड के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होने जा रही है।
इस सीरीज में भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत पर सबकी निगाहें होंगी। इंग्लैंड के खिलाफ पंत का टेस्ट रिकॉर्ड शानदार रहा है।
उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली ने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ कई मौकों पर भारतीय टीम को बढ़त दिलाई है।
ऐसे में आइए इंग्लैंड के खिलाफ उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
रन
इंग्लैंड के खिलाफ ऐसे रहे हैं पंत के आंकड़े
इंग्लैंड के खिलाफ पंत ने पहला टेस्ट मैच साल 2018 में खेला था।
उन्होंने अब तक 12 मुकाबले खेले हैं और इसकी 21 पारियों में 39.05 की औसत के साथ 781 रन बनाने में सफल रहे हैं।
पंत के बल्ले से 3 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 146 रन रहा है।
इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा रन (879) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाए हैं।
इंग्लैंड
इंग्लैंड में ऐसे हैं पंत के आंकड़े
पंत ने इंग्लैंड की धरती पर अपना पहला टेस्ट मैच साल 2018 में खेला था।
अब तक उन्होंने वहां 9 टेस्ट की 17 पारियों में 32.70 की औसत से 556 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं।
इंग्लैंड में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 146 रन रहा है।
पंत ने भारत से बाहर सबसे ज्यादा टेस्ट रन (879) ऑस्ट्रेलिया में बनाए हैं। दूसरे स्थान पर इंग्लैंड है।
भारत
भारत से बाहर 4 शतक लगा चुके हैं पंत
भारत से बाहर पंत ने 29 टेस्ट खेले हैं और इसकी 52 पारियों में 37.59 की औसत से 1,842 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 4 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 159* रन है।
तटस्थ स्थलों पर पंत ने 1 टेस्ट में 45 रन बनाए हैं।
इस साल उन्होंने सिर्फ 1 टेस्ट मैच खेला है। साल 2024 में उनके बल्ले से 9 मैच की 17 पारियों में 36 की औसत से 576 रन निकले थे।
करियर
पंत के टेस्ट करियर पर एक नजर
पंत ने पहला टेस्ट साल 2018 में इंग्लैंड के ही खिलाफ खेला था।
उन्होंने अब तक 43 टेस्ट खेले हैं और इसकी 75 पारियों में 42.11 की औसत से 2,948 रन बनाने में सफल रहे हैं।
उनके बल्ले से 6 शतक और 15 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 159* रन रहा है।
इस खिलाड़ी ने अपने टेस्ट करियर में 320 चौके और 73 छक्के लगाए हैं।
उन्होंने 149 कैच लपके हैं और 15 स्टंप आउट भी किए हैं।