टी-20 अंतरराष्ट्रीय: सफल रन चेज में भारत के लिए सबसे बड़ी पारियां खेलने वाले बल्लेबाज
क्या है खबर?
टी-20 क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए बड़ी पारी खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए खास माना जाता है। भारतीय क्रिकेट टीम के कई बल्लेबाजों ने दबाव भरे मुकाबलों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया है। रन चेज के दौरान उन्होंने ऐसी पारियां खेली हैं जो उनके नाम खास रिकॉर्ड के तौर पर दर्ज हैं। ऐसे में आइए सफल रन चेज में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं।
#1
श्रेयस अय्यर (102* रन बनाम वेस्टइंडीज, 2026)
सफल रन चेज में भारत के लिए सबसे बड़ी टी-20 अंतरराष्ट्रीय पारी खेलने का रिकॉर्ड श्रेयस अय्यर के नाम है।
उन्होंने 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में नाबाद 102 रन की तूफानी पारी खेली।
उन्होंने सिर्फ 43 गेंदों का सामना किया। उनकी पारी में 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उनकी स्ट्राइक रेट 237.21 की रही।
भारतीय टीम 172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी और उसे 8 विकेट से जीत मिली।
#2
केएल राहुल (101* रन बनाम इंग्लैंड, 2018)
दूसरे नंबर पर केएल राहुल हैं। साल 2018 में भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर गई थी। सीरीज का पहला टी-20 मुकाबला मैनचेस्टर में खेला गया था।
इंग्लैंड ने 159/8 का स्कोर बनाया था। जवाब मं भारत ने 18.2 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।
राहुल ने 54 गेंदों का सामना कर नाबाद 101 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 10 चौके और 5 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 187.03 की रही थी।
#3
रोहित शर्मा (100* रन बनाम इंग्लैंड, 2018)
तीसरे स्थान पर पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं। उन्होंने साल 2018 में ब्रिस्टल के मैदान पर सफल रन चेज में 100* रन बनाए थे।
सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 198/9 का स्कोर बनाया था। जवाब में रोहित ने 56 गेंदों का सामना कर ये रन बनाए थे।
उनके बल्ले से 11 चौके और 5 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 178.57 की रही थी। भारतीय टीम को 7 विकेट से जीत मिली थी।
#4
संजू सैमसन (97* रन बनाम वेस्टइंडीज, 2026)
साल 2026 के टी-20 विश्व कप का 52वां मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195/4 का स्कोर बनाया था।
भारतीय टीम के 2 बल्लेबाज 41 रन पर पवेलियम में थे।
संजू सैमसन ने यहां से एक धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 50 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाए। उनके बल्ले से 12 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 194 की रही।
भारतीय टीम को 5 विकेट से जीत मिली।