
टी-20 अंतरराष्ट्रीय: ये चुनिंदा बल्लेबाज 99 रन पर हुए हैं आउट, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ा मुकाम होता है, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं जो महज 1 रन से इस ऐतिहासिक आंकड़े को छूने से चूक गए। 99 रन पर आउट होना न सिर्फ निराशाजनक होता है, बल्कि यह पल क्रिकेट इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो जाता है। ऐसे में आइए नजर डालते हैं उन खास बल्लेबाजों पर जिनकी शानदार पारी सिर्फ एक रन से शतक में नहीं बदल पाई।
#1
एलेक्स हेल्स (99 रन बनाम वेस्टइंडीज, 2012)
पहले स्थान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स हैं। वह साल 2012 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 99 रन बनाकर आउट हो गए थे। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172/4 का स्कोर बनाया था। हेल्स ने 68 गेंदों में 99 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 6 चौके और 4 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 145.58 की रही थी। रवि रामपॉल ने उन्हें बोल्ड किया था। इंग्लैंड ने वह मुकाबला 7 विकेट से जीता था।
#2
हामिद शाह (99 रन बनाम फिनलैंड, 2022)
दूसरे स्थान पर डेनमार्क क्रिकेट टीम के हामिद शाह हैं। वह 2022 में फिनलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ मुकाबले में 68 गेंदों में 99 रन बनाकर रन आउट हो गए थे। उनके बल्ले से 6 चौके और 4 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 145.58 की रही थी। उनकी पारी के कारण डेनमार्क 162/4 का स्कोर बनाने में सफल रही थी। उनकी टीम को उस मुकाबले में 53 रन से शानदार जीत मिली थी।
#3
अब्दुल वहीद (99 रन बनाम कोलंबिया, 2024)
तीसरे स्थान पर सऊदी अरब क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अब्दुल वाहिद हैं। उन्होंने साल 2024 में कोलंबिया क्रिकेट टीम के खिलाफ 58 गेंदों में 99 रन की पारी खेली थी। उनके बल्ले से 9 चौके और 6 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 170.68 की रही थी। उनकी पारी की बदौलत टीम ने 192/6 का स्कोर बनाया था। जवाब में कोलंबिया की टीम सिर्फ 104 रन पर ऑलआउट हो गई थी। सऊदी अरब को 88 रन से जीत मिली थी।
#4
स्कॉट एडवर्ड्स (99 रन बनाम ओमान, 2024)
चौथे स्थान पर नीदरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी स्कॉट एडवर्ड्स हैं। वह साल 2024 में ओमान क्रिकेट टीम के खिलाफ 55 गेंदों में 99 रन बनाकर आउट हो गए थे। उनके बल्ले से 7 चौके और 5 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 180 की रही थी। नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185/6 का स्कोर बनाया था। जवाब में ओमान 135/7 का स्कोर ही बना पाई और मुकाबला 50 रन से हार गई।