Loading...
टी-20 अंतरराष्ट्रीय: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ इन टीमों ने हासिल किए हैं सबसे बड़े लक्ष्य
वेस्टइंडीज ने 250 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया (फाइल तस्वीर)

टी-20 अंतरराष्ट्रीय: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ इन टीमों ने हासिल किए हैं सबसे बड़े लक्ष्य

Oct 10, 2026
12:18 pm

क्या है खबर?

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बड़े लक्ष्य का पीछा करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन कुछ टीमों ने अपने दमदार प्रदर्शन से असंभव दिखने वाले लक्ष्य भी हासिल किए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ कई मौकों पर विरोधी टीमों ने विशाल लक्ष्य हासिल कर इतिहास रचा है। ऐसे मुकाबलों में बल्लेबाजों की आक्रामकता, दबाव में सूझबूझ और मुकाबला पलटने की क्षमता देखने को मिली है। आइए भारत के खिलाफ सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली टीमों पर नजर डालते हैं।

#1

वेस्टइंडीज (250 रन, साल- 2026)

इस सूची में पहले स्थान पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम आ गई है।

रांची में खेले गए दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249/5 का स्कोर बनाया था।

संजू सैमसन ने 41 गेंदों का सामना किया और उनके बल्ले से 82 रन निकले थे।

जवाब में शाई होप (102*) और शेरफन रदरफोर्ड (84) की धमाकेदार पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

#2

ऑस्ट्रेलिया (223 रन, साल- 2023)

दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम है। उसने साल 2023 में भारतीय टीम के खिलाफ 223 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया था।

गुवाहाटी में हुए उस मुकाबले में रुतुराज गायकवाड़ ने 123 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी।

जवाब में ग्लेन मैक्सवेल ने 48 गेंदों में ही 104 रन बना दिए थे और कंगारू टीम ने आखिरी गेंद पर 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।

ट्रेविस हेड ने 18 गेंदों में 35 रन बनाए थे।

ADVERTISEMENT

#3

दक्षिण अफ्रीका (212 रन, साल- 2022)

साल 2022 में दक्षिण अफ्रीका भारत के दौरे पर आई थी। सीरीज के पहले टी-20 में भारत ने 211/4 का स्कोर बनाया था।

ईशान किशन ने 48 गेंदों का सामना कर 76 रन की बेहतरीन पारी खेली।

जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने कमाल का खेल दिखाया। रासी वान डेर डुसेन ने 75 रन बनाए।

वहीं, डेविड मिलर के बल्ले से 31 गेंदों में 64 रन निकले। टीम ने 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया था।

ADVERTISEMENT

#4

ऑस्ट्रेलिया (209 रन, साल- 2022)

साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी।

सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में हुआ था। भारत ने केएल राहुल (55) और हार्दिक पांड्या (71*) की शानदार पारियों के दम पर 208/6 का स्कोर बनाया था।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19.2 ओवर में 6 विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल कर लिया था।

कैमरून ग्रीन ने सिर्फ 30 गेंदों का सामना करते हुए 61 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी।

ADVERTISEMENT