टी-20 विश्व कप में इन टीमों ने भारत को हराए हैं सर्वाधिक मैच
क्या है खबर?
अमेरिका और वेस्टइंडीज में शुरू होने वाले टी-20 विश्व कप 2024 में 20 टीमें हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम ग्रुप-A में पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका के साथ मौजूद है।
इस संस्करण में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को आयरलैंड टीम के खिलाफ मुकाबले से करेगी।
इस बीच उन टीमों के बारे में जानते हैं, जो भारत को टी-20 विश्व कप में सर्वाधिक बार हरा चुकी हैं।
न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड (3 जीत)
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम टी-20 विश्व कप में भारत के खिलाफ अजेय रही है।
कीवी टीम ने 2007, 2016 और 2021 में भारत के खिलाफ अपने 3 मुकाबलों में जीत हासिल की थी।
2016 में नागपुर में हुए मुकाबले में कीवी टीम के खिलाफ भारत के पास जीतने का मौका था। जीत के लिए मिले 127 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 79 रनों पर सिमट गई थी। उस मैच में मिचेल सेंटनर ने 4 विकेट लिए थे।
वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज (3 जीत)
वेस्टइंडीज एकमात्र अन्य टीम है, जिसने टी-20 विश्व कप में भारत के खिलाफ 2 से अधिक जीत दर्ज की है।
वेस्टइंडीज ने 2009 और 2010 में क्रमशः लॉर्ड्स और केंसिंग्टन ओवल में भारत को हराया था। इसके बाद भारत ने 2014 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ जीत दर्ज की थी।
2016 में वेस्टइंडीज ने सेमीफाइनल मैच में 193 रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया था और भारत की दूसरी बार खिताब जीतने की उम्मीदों को तोड़ दिया था।
श्रीलंका
श्रीलंका (2 जीत)
न्यूजीलैंड के अलावा श्रीलंका एकमात्र ऐसी टीम है जिसने टी-20 विश्व कप में भारत के खिलाफ अपना अजेय क्रम बरकरार रखा है।
श्रीलंका ने पहली बार भारत को 2010 में ग्रोस आइलेट में हुए मुकाबले में हराया था, जहां उसने 164 रनों का लक्ष्य हासिल किया था।
इसके बाद 2014 के फाइनल मैच में श्रीलंका ने भारत को हराया था। उस मैच में पहले खेलते हुए भारत ने 130/4 का स्कोर बनाया था।
टीमें
ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका (2-2 जीत)
ऑस्ट्रेलिया (2010 और 2012), इंग्लैंड (2009 और 2022) और दक्षिण अफ्रीका (2009 और 2022) ने भी टी-20 विश्व कप में भारत के खिलाफ 2-2 जीत दर्ज की हैं।
वहीं भारत ने ऑस्ट्रेलिया (2007, 2014 और 2016) के खिलाफ 3 मैच जीते हैं।
इसके अलावा भारत ने इंग्लैंड को 2 बार (2007 और 2012) और प्रोटियाज टीम को 4 बार (2007, 2010, 2012 और 2014) इस टूर्नामेंट में हराया हुआ है।