NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन टी-20 विश्वकप खेलने के लिए तैयार हैं- सचिन तेंदुलकर
    अगली खबर
    सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन टी-20 विश्वकप खेलने के लिए तैयार हैं- सचिन तेंदुलकर

    सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन टी-20 विश्वकप खेलने के लिए तैयार हैं- सचिन तेंदुलकर

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 20, 2021
    05:13 pm

    क्या है खबर?

    इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टी-20 सीरीज में भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया।

    दोनों ही बल्लेबाजों ने सीमित मिले मौकों में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी छाप छोड़ी। इनके प्रदर्शन से मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी प्रभावित हुए हैं।

    वहीं सचिन का मानना है कि ये दोनों खिलाड़ी इस साल के अंत में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए तैयार हैं।

    एक नजर डालते हैं पूरी खबर पर।

    बयान

    दोनों खिलाड़ी टी-20 विश्व कप में खेलने के लिए तैयार हैं- सचिन

    सचिन का कहना है कि IPL के बाद अब ये दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चमकने के लिए तैयार हैं।

    सचिन ने न्यूज एजेंसी रायटर्स से कहा, "इसमें कोई सवाल नहीं है कि वे दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ी नही हैं। यह आखिर में चयन समिति को फैसला करना है लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि सभी प्रमुख विदेशी खिलाड़ियों के खिलाफ IPL में खेलने के बाद, वे टी-20 विश्व कप में खेलने के लिए तैयार हैं।"

    बयान

    किशन ने अपने खेल के स्तर में उल्लेखनीय सुधार किया है- सचिन

    मुंबई इंडियंस (MI) के मेंटोर रहे सचिन का मानना है कि किशन ने अपने खेल के स्तर में उल्लेखनीय सुधार किया है।

    सचिन ने आगे कहा, "पिछले IPL सीजन से पहले, जब ईशान किशन नेट्स में अभ्यास कर रहे थे, तो कई चीजें थीं जिसमें वह सुधार करना चाह रहे थे। वह अपने आप को मानसिक रूप से स्थिर कर रहे थे। वहां से अब उन्होंने जो सुधार किया है वह अविश्वसनीय है।"

    बयान

    IPL से युवा खिलाड़ियों को मिलता है फायदा

    सचिन का मानना है कि IPL में सूर्यकुमार और ईशान किशन, पहले भी जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स जैसे गेंदबाजों के खिलाफ खेल चुके हैं, जिसका फायदा उन्हें मौजूदा टी-20 सीरीज में देखने को भी मिला है।

    सचिन ने आगे कहा, "IPL युवा खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का मंच देता है। देश के लिए खेलने से पहले आप उनके खिलाफ IPL में खेल सकते हैं।"

    टी-20 सीरीज

    ऐसा रहा सूर्यकुमार और ईशान का प्रदर्शन

    ईशान किशन ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में 32 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली थी। हालांकि, दूसरे मैच में वह सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए थे।

    दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव को अपने डेब्यू मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल सका।

    इसके बाद अपने दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में सूर्यकुमार ने 31 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्के की मदद से 57 रन बनाए हैं।

    IPL 2020

    IPL 2020 में किशन और सूर्यकुमार का प्रदर्शन

    किशन ने IPL 2020 के 14 मैचों में 57.33 की जबरदस्त औसत से 516 रन बनाए थे।

    वह पिछले सीजन में पांचवें सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए सबसे अधिक रन बनाए थे।

    वहीं सूर्यकुमार ने 16 मैचों में 40 की औसत और चार अर्धशतक की मदद से 480 रन बनाए। इससे पहले भी सूर्यकुमार IPL में निरंतर रन बनाते रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    सचिन तेंदुलकर
    भारतीय क्रिकेट टीम
    सूर्यकुमार यादव

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम इंग्लैंड: दूसरे टी-20 में स्लो-ओवर रेट के कारण भारतीय टीम पर लगा जुर्माना टी-20 क्रिकेट
    IPL के एक सीजन में चार शतक जड़ चुके हैं विराट कोहली, जानिए उनके शानदार रिकार्ड्स विराट कोहली
    भारत बनाम इंग्लैंड: अहमदाबाद में बिना दर्शकों के खेली जाएगी बची हुई टी-20 सीरीज भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: पहली बार वनडे टीम में आ सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा और क्रुणाल पंड्या क्रुणाल पांड्या

    सचिन तेंदुलकर

    क्या आप जानते हैं? खिलाड़ियों को अब तक मिले पद्म पुरस्कारों का 24% क्रिकेटर्स को मिले क्रिकेट समाचार
    पूर्व सिलेक्टर चेयरमैन चंदू बोर्डे ने बताया किस तरह कप्तान बने थे सौरव गांगुली क्रिकेट समाचार
    विजडन पोल में सचिन को पछाड़कर सबसे महान भारतीय टेस्ट बल्लेबाज बने द्रविड़ क्रिकेट समाचार
    इन दिग्गज बल्लेबाजों ने गेंदबाजी में बनाएं हैं बेहतरीन रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम इंग्लैंड, चौथा टेस्ट: पहले दिन की महत्वपूर्ण चीजों पर एक नजर इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड, चौथा टेस्ट: पंत के शतक के साथ भारत ने बनाई मजबूत बढ़त इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: टी-20 सीरीज में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड, चौथा टेस्ट: पहली पारी में भारत ने बनाए 365 रन, बनाई मजबूत बढ़त इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    सूर्यकुमार यादव

    IPL से पहले मुंबई इंडियंस के इस बल्लेबाज़ का कमाल, टी-20 टूर्नामेंट में जड़े दो शतक इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    सूर्यकुमार यादव समेत छह भारतीय खिलाड़ियों से प्रभावित हुए सौरव गांगुली, जानिए क्या कहा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: ब्रायन लारा ने की इन छह भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ, कही ये बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025