LOADING...
WTC फाइनल: भारत को स्टीव स्मिथ से रहना होगा सावधान, जानिए क्या है अहम कारण
स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड में 6 शतक लगाए हैं (तस्वीर: ट्विटर/@stevesmith49)

WTC फाइनल: भारत को स्टीव स्मिथ से रहना होगा सावधान, जानिए क्या है अहम कारण

Jun 02, 2023
03:44 pm

क्या है खबर?

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला 7 से 11 जून के बीच लंदन के 'द ओवल' मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस मैच में रोहित शर्मा एंड कंपनी को स्टीव स्मिथ से सावधान रहना होगा। स्मिथ ने इंग्लैंड में 16 टेस्ट मैच की 30 पारियों में 59.55 की औसत और 1,727 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 7 अर्धशतक और 6 शतक भी लगाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 215 रन है।

प्रदर्शन

स्मिथ का भारत के खिलाफ शानदार औसत

साल 2010 में टेस्ट डेब्यू करने वाले स्मिथ ने 96 टेस्ट में 59.80 की औसत से 8,792 रन बनाए हैं। उन्होंने 30 शतक और 37 अर्धशतक भी लगाए हैं। उन्होंने भारत के विरुद्ध 18 टेस्ट में 65.06 की औसत से 1,887 रन (8 शतक, 5 अर्धशतक) बनाए हैं। वह भारत के खिलाफ चौथे सर्वाधिक रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं। उनके अलावा रिकी पोंटिंग ने 2,555 रन, माइकल क्लार्क ने 2,049 रन और मैथ्यू हेडन ने 1,888 रन बनाए हैं।