Page Loader
WTC फाइनल: भारत के खिलाफ दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं स्मिथ
स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ टेस्ट में 1887 रन बनाए हैं (तस्वीर: ट्विटर/@stevesmith49)

WTC फाइनल: भारत के खिलाफ दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं स्मिथ

Jun 01, 2023
03:37 pm

क्या है खबर?

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला 7 से 11 जून के बीच लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इस निर्णायक मैच में ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। स्मिथ ने भारत के खिलाफ अब तक 18 टेस्ट की 35 पारियों में 65.06 की औसत और 52.79 की स्ट्राइक रेट से 1,887 रन बनाए हैं।

आंकड़े

रिकी पोंटिग ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

मैथ्यू हेडन ने भारत के खिलाफ 18 टेस्ट की 35 पारियों में 59.00 की औसत और 65.92 की स्ट्राइक रेट से 1,888 रन बनाए हैं। माइकल क्लार्क ने भारत के खिलाफ 22 टेस्ट की 40 पारियों में 53.92 की औसत और 56.57 के स्ट्राइक रेट से 2,049 रन बनाए हैं। स्मिथ के पास इन दोनों को पीछे छोड़ने का मौका होगा। भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिग (74 पारी, 3,630 रन) हैं।