NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: पंत और सैमसन में से किसके आंकड़े हैं ज्यादा प्रभावी, जानें
    अगली खबर
    IPL: पंत और सैमसन में से किसके आंकड़े हैं ज्यादा प्रभावी, जानें

    IPL: पंत और सैमसन में से किसके आंकड़े हैं ज्यादा प्रभावी, जानें

    लेखन Neeraj Pandey
    Apr 15, 2021
    12:14 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 सीजन में ऋषभ पंत और संजू सैमसन को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। दोनों क्रिकेटर्स अपनी-अपनी फ्रेंचाइजियों की कप्तानी कर रहे हैं। पंत दिल्ली कैपिटल्स (DC) की तो सैमसन राजस्थान रॉयल्स (RR) की कप्तानी कर रहे हैं।

    दोनों ही युवा खिलाड़ी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं। आज दोनों आपस में भिड़ने वाले हैं।

    आइए इससे पहले एक नजर डालते हैं इनके तुलनात्मक विवरण पर।

    ऋषभ पंत

    ऐसा रहा है पंत का IPL करियर

    2016 से IPL का हिस्सा बने हुए पंत ने 69 मैचों में 35.41 की औसत के साथ 2,094 रन बनाए हैं। पंत का स्ट्राइक रेट 151.73 का है। उन्होंने अब तक एक शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं जिसमें नाबाद 128 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।

    पंत ने लीग में अब तक 185 चौके और 103 छक्के लगाए हैं। पिछले सीजन पंत थोड़े बेरंग दिखे थे और 14 मैचों में 31.18 की औसत से 343 रन ही बना सके थे।

    संजू सैमसन

    ऐसा रहा है सैमसन का IPL करियर

    2012 से IPL खेल रहे सैमसन ने अब तक 108 मैचों में 28.75 की औसत के साथ 2,703 रन बनाए हैं। वह अब तक तीन शतक और 13 अर्धशतक लगा चुके हैं जिसमें 119 उनका बेस्ट स्कोर है। सैमसन ने IPL में 203 चौके और 122 छक्के लगाए हैं।

    पिछले सीजन सैमसन ने 28.84 की औसत के साथ 375 रन बनाए थे जिसमें 85 उनका सर्वोच्च स्कोर था।

    हेड टू हेड

    एक-दूसरे की टीमों के खिलाफ ऐसा रहा है दोनों का प्रदर्शन

    IPL में RR के खिलाफ पंत का रिकॉर्ड अदभुत रहा है। उन्होंने पांच मैचों में 178.57 की स्ट्राइक रेट के साथ RR के खिलाफ 225 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 14 छक्के और 18 चौके लगाए हैं।

    दूसरी ओर सैमसन अब तक DC के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। उन्होंने DC के खिलाफ 11 मैचों में 125.98 की स्ट्राइक रेट के साथ केवल 160 रन बनाए हैं।

    जानकारी

    ऐसा रहा है दोनों का विकेटकीपिंग रिकॉर्ड

    विकेटकीपिंग रिकॉर्ड में पंत का प्रदर्शन सैमसन से अच्छा रहा है। पंत ने 46 पारियों में 54 शिकार किए हैं। सैमसन ने 46 पारियों में 36 शिकार किए हैं। पंत ने 43 कैच 11 स्टंपिंग और सैमसन ने 30 कैच और छह स्टंपिंग किए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    राजस्थान रॉयल्स
    ऋषभ पंत

    ताज़ा खबरें

    2025 सुजुकी एवेनिस स्टैंडर्ड वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    IPL 2025: RCB के फाइनल में पहुंचने पर भारत आएंगे एबी डिविलियर्स, खुद किया ऐलान इंडियन प्रीमियर लीग
    वर्से इनोवेशन 350 कर्मचारियों की करेगी छंटनी, जानिए क्या है कारण  छंटनी
    आतंकवाद के खिलाफ गठित प्रतिनिधिमंडल में शामिल शशि थरूर बोले- यह सम्मान और कर्तव्य की बात  केंद्र सरकार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2021, MI बनाम RCB: जानें पहले मैच का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत सभी जरुरी बातें क्रिकेट समाचार
    IPL में अब तक शानदार रहा है बुमराह का सफर, जानिए आंकड़े क्रिकेट समाचार
    IPL में पिछले तीन सीजन में ऐसा रहा है पंजाब किंग्स का प्रदर्शन क्रिकेट समाचार
    IPL: पिछले आठ सालों में एक बार भी सीजन का पहला मैच नहीं जीती मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2020: दमदार प्रदर्शन करके RR ने CSK को हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स के सामने होगी SRH, पढ़ें पिच रिपोर्ट समेत अन्य जरूरी बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: RR को हराकर SRH ने हासिल की चौथी जीत, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स के सामने होगी MI, पढ़ें पिच रिपोर्ट और अन्य जरूरी बातें इंडियन प्रीमियर लीग

    ऋषभ पंत

    जल्द ही भारत की प्लेइंग इलेवन में वापसी करेंगे ऋषभ पंत- रिकी पोंटिंग भारतीय क्रिकेट टीम
    पंत को बाहर किए जाने पर सहवाग ने उठाए सवाल, धोनी पर भी लगाया आरोप वीरेंद्र सहवाग
    कपिल देव बोले- टीम में होना चाहिए विशुद्ध विकेटकीपर, राहुल को नहीं आजमाना चाहिए भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम भारत: क्या पहले टेस्ट में साहा की जगह पंत को खिलाना चाहिए? रिद्धिमान साहा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025