NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: टेस्ट सीरीज में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगा कड़ा मुकाबला 
    अगली खबर
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: टेस्ट सीरीज में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगा कड़ा मुकाबला 
    श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 9 मार्च से खेला जाएगा (तस्वीर: ट्विटर/@icc)

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: टेस्ट सीरीज में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगा कड़ा मुकाबला 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 06, 2023
    11:38 am

    क्या है खबर?

    श्रीलंका क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 9 मार्च से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है।

    न्यूजीलैंड ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और 1-1 से सीरीज बराबर कराई थी।

    ऐसे में दिमुथ करुणारत्ने की अगुवाई में श्रीलंका को सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

    इस सीरीज में कुछ दिलचस्प आपसी मुकाबले देखने को मिलेंगे। आइए उन पर एक नजर डालते हैं।

    #1

    टिम साउथी बनाम दिमुथ करुणारत्ने 

    कप्तान करुणारत्ने पर श्रीलंका का बल्लेबाजी क्रम काफी निर्भर करता है। वे न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 टेस्ट मैच में 43.52 की औसत से 740 रन बना चुके हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 152 रन है। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं।

    ऐसे में न्यूजीलैंड के टिम साउथी उन्हें परेशान कर सकते हैं।

    उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 10 टेस्ट मैच में 18.07 की शानदार औसत से 53 विकेट झटके हैं।

    #2

    केन विलियमसन बनाम विश्वा फर्नांडो

    केन विलियमसन का बल्ला श्रीलंका के खिलाफ खूब चलता है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 10 टेस्ट मैच में 66.13 की शानदार औसत से 992 रन बनाए हैं।

    श्रीलंका के तेज गेंदबाज विश्वा फर्नांडो उनको परेशान कर सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ फर्नांडो ने एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है, लेकिन जहां गेंद को स्विंग मिलती है वो खतरनाक साबित होते हैं।

    दक्षिण अफ्रीका में उन्होंने 4 टेस्ट में 24.00 की औसत से 20 विकेट लिए हैं।

    #3

    एंजेलो मैथ्यूज बनाम नील वैगनर

    टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के दो दिग्गज खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज और नील वैगनर के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

    न्यूजीलैंड के खिलाफ मैथ्यूज ने 11 टेस्ट मैच खेले हैं और 52.43 की शानदार औसत से 839 रन बना चुके हैं।

    वैगनर ने श्रीलंका के खिलाफ 5 मैच में 18 विकेट लिए हैं। वो मैथ्यूज को अपनी खतरनाक शॉट गेंदों से परेशान कर सकते हैं।

    वैगनर इस समय शानदार फॉर्म में भी हैं।

    #4

    दिनेश चांदीमल बनाम मैट हेनरी 

    टेस्ट क्रिकेट में दिनेश चांदीमल कमाल के फॉर्म में हैं। उन्होंने 2022 में 6 टेस्ट में 102.71 की औसत से 719 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ वे 5 टेस्ट में 37.77 की औसत से 340 रन बना चुके हैं।

    मैट हेनरी जो अपनी तेज गेंद और स्विंग के लिए जाने जाते हैं वो उन्हें परेशान कर सकते हैं। श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने अभी एक भी टेस्ट नहीं खेला है। ओवरऑल उन्होंने 19 टेस्ट मैच में 61 विकेट लिए हैं।

    शेड्यूल

    कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले?

    श्रीलंका के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत क्राइस्टचर्च में 9 से 13 मार्च के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट से होगी। दूसरा टेस्ट 17 मार्च से होगा।

    इसके बाद दोनों के बीच 3 वनडे और 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले जाएंगे।

    न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच अब तक 36 टेस्ट मैच खेले गए हैं। कीवी टीम ने इनमें से 16 जीते हैं और 9 मैच श्रीलंका के पक्ष में रहे हैं। इस दौरान 11 मुकाबले ड्रॉ रहे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    दिमुथ करुणारत्ने
    टेस्ट क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर
    IPL 2025 में शानदार रहा जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    'मां' से पहले देखिए ये 5 बेहतरीन हॉरर फिल्में, IMDb पर किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग? काजोल
    इंडिगो विमान से 4,000 फीट की ऊंचाई पर टकराया पक्षी, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई इंडिगो

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    भारत के खिलाफ 66 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड टीम, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड बांग्लादेश क्रिकेट टीम
      भारत बनाम न्यूजीलैंड: टी-20 सीरीज में बने प्रमुख रिकॉर्ड्स पर एक नजर   भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम
    ट्रेंट बोल्ट के लिए खुले हैं दरवाजे, उम्मीद है वनडे विश्व कप खेलेंगे- न्यूजीलैंड के चयनकर्ता ट्रेंट बोल्ट

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    भारत बनाम श्रीलंका: पहले वनडे मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम श्रीलंका: दूसरे वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरूरी आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम श्रीलंका: ईडन गार्डन मैदान के वनडे क्रिकेट से जुड़े अहम आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा बनाम वीरेंद्र सहवाग: वनडे क्रिकेट में कैसे रहे हैं दोनों के तुलनात्मक आंकड़े? वीरेंद्र सहवाग

    दिमुथ करुणारत्ने

    विश्व कप में पहली बार खेलने जा रहे इन पांच बल्लेबाज़ों पर रहेंगी सभी की नज़रें क्रिकेट समाचार
    विश्व कप 2019: न्यूज़ीलैंड के सामने श्रीलंका की होगी अग्नि परीक्षा, जानें संभावित टीमें, ड्रीम इलेवन श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तानी मंत्री का आरोप, कहा- BCCI के कहने पर पाकिस्तान नहीं आना चाहते श्रीलंका के खिलाड़ी पाकिस्तान समाचार
    श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज, पहला टेस्ट: कप्तान करुणारत्ने ने लगाया शानदार शतक, ऐसा रहा पहला दिन क्रिकेट समाचार

    टेस्ट क्रिकेट

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: रोहित शर्मा हुए स्टम्प आउट, उनके नाम जुड़ा अनोखा संयोग रोहित शर्मा
    नाथन लियोन ने 12वीं बार किया पुजारा को आउट, भारतीय बल्लेबाज के नाम हुए शर्मनाक रिकॉर्ड चेतेश्वर पुजारा
    नाथन लियोन ने तोड़ा शेन वॉर्न का विश्व रिकॉर्ड, अपने नाम की ये बड़ी उपलब्धि नाथन लियोन
    तीसरा टेस्ट: भारत की पहली पारी 109 रन पर सिमटी, कुह्नमैन ने झटके 5 विकेट  भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025