Page Loader
श्रीलंका बनाम संयुक्त अरब अमीरात: पथुम निसंका ने लगाया वनडे करियर का 8वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े
पथुम निसंका ने वनडे में लगाए हैं 8 अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

श्रीलंका बनाम संयुक्त अरब अमीरात: पथुम निसंका ने लगाया वनडे करियर का 8वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े

Jun 19, 2023
03:25 pm

क्या है खबर?

क्रिकेट विश्व कप क्वालिफायर 2023 के तीसरे मुकाबले में श्रीलंका क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ने 66 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। उन्होंने 76 गेंदों पर 75 की स्ट्राइक रेट से 57 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके भी लगाए। बेसिल हमीद ने उन्हें बोल्ड किया। यह करुणारत्ने के वनडे करियर का 8वां अर्धशतक है। उन्होंने इस प्रारूप में एक शतक भी लगाया है। वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 103 रन है।

प्रदर्शन

निसंका का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन

निसंका ने अपने करियर में 27 वनडे में 34.77 की औसत और 82.03 की स्ट्राइक रेट से 904 रन बनाए हैं। उन्होंने 9 टेस्ट की 15 पारियों में 38.36 की औसत और 43.8 की स्ट्राइक रेट से 537 रन बनाए हैं। साथ ही 5 अर्धशतक और 1 शतक भी लगाया है। 42 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 41 पारियों में उन्होंने 27.45 की औसत और 112.16 की स्ट्राइक रेट से 1,098 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 9 अर्धशतक भी लगाए हैं।