Page Loader
श्रीलंका बनाम पाकिस्तान: निशान मदुष्का ने लगाया टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
निशान मदुश्का ने दूसरी पारी में बनाए 52 रन (तस्वीर: ट्विटर/@OfficialSLC)

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान: निशान मदुष्का ने लगाया टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Jul 19, 2023
03:15 pm

क्या है खबर?

श्रीलंका क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट का आज चौथा दिन है। श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज निशान मदुष्का ने दूसरी पारी में 115 गेंदों पर 45.22 की स्ट्राइक रेट से 52 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का भी लगाया। यह उनके टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक है। उन्होंने टेस्ट में एक दोहरा शतक भी लगाया है। 24 अप्रैल, 2023 को आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने 205 रन बनाए थे।

प्रदर्शन

मदुष्का ने टेस्ट में नहीं लगाया शतक

17 मार्च, 2023 को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ वेलिंगटन में मदुष्का ने टेस्ट डेब्यू किया था। डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 19 रन और दूसरी पारी में 39 रन बनाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में उन्होंने 4 रन बनाए थे। उन्होंने 4 टेस्ट की 6 पारियों में 58 की औसत से 348 रन बनाए हैं। अपने दूसरे टेस्ट में मदुश्का ने 29, तीसरे टेस्ट में 205 और चौथे टेस्ट में 4 और 52 रन बनाए।