Page Loader
श्रीलंका बनाम आयरलैंड: बैरी मैक्कार्थी ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े
बैरी मैक्कार्थी ने 3 विकेट अपने नाम किए (तस्वीर: ट्विटर/@barrymccarthy2)

श्रीलंका बनाम आयरलैंड: बैरी मैक्कार्थी ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े

Jun 25, 2023
05:29 pm

क्या है खबर?

विश्वकप क्वालीफायर्स 2023 के 15वें मुकाबले में श्रीलंका क्रिकेट टीम 325 रन पर सिमट गई। आयरलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज बैरी मैक्कार्थी ने 9 ओवर में 6.20 की इकॉनमी से 56 रन देकर 3 विकेट चटकाए। 16 जून 2016 को श्रीलंका के खिलाफ डबलिन में डेब्यू करने वाले मैक्कार्थी ने अब तक 38 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान 38 पारियों में उन्होंने 29.82 की औसत और 5.77 की इकॉनमी से 61 विकेट अपने नाम किए हैं।

सफलता

मैक्कार्थी ने चटकाए ये 3 विकेट

9वें ओवर की तीसरी गेंद पर मैक्कार्थी ने श्रीलंका को पहला झटका दिया। उन्होंने सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका को पवेलियन भेजा। उन्होंने 26 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 20 रन बनाए। अगली ही गेंद पर उन्होंने विकेटकीपर कुसल मेंडिस को LBW आउट किया। मेंडिस गोल्डन डक का शिकार हुए। इसके बाद 47वें ओवर की पहली गेंद पर मैक्कार्थी ने श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका का विकेट चटकाया। शनाका ने 7 गेंदों पर 5 रन बनाए।