Page Loader
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश: कुसल मेंडिस ने लगाया वनडे करियर का 24वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
कुसल मेंडिस ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: X/@ICC)

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश: कुसल मेंडिस ने लगाया वनडे करियर का 24वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Sep 09, 2023
06:18 pm

क्या है खबर?

एशिया कप 2023 के सुपर-4 के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ अर्धशतक लगाया। उन्होंने 73 गेंदों पर 68.49 की स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 1 छक्का निकला। शोरफुल इस्लाम की गेंद पर तस्कीन अहमद ने उनका कैच लपका। यह मेंडिस के वनडे करियर का 24वां अर्धशतक है। इसके अलावा उन्होंने 2 शतक भी लगाए हैं।

प्रदर्शन

वनडे में मेंडिस का प्रदर्शन

16 जून, 2016 को आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे डेब्यू करने वाले मेंडिस ने अपने करियर में 109 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 106 पारियों में उन्होंने 3,092 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 31.55 की रही है। एशिया कप 2023 के दूसरे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 5 रन बनाए थे। इसके अलावा टूर्नामेंट के छठे मुकबाले में अफगानिस्तान के खिलाफ वह शतक से चूक गए थे और 92 के स्कारे पर रन आउट हुए थे।

प्रदर्शन

टेस्ट और टी-20 में मेंडिस का प्रदर्शन

मेंडिस ने 22 अक्टूबर, 2015 को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ कोलंबो में टेस्ट डेब्यू किया था। वह 60 टेस्ट की 113 पारियों में 3,988 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनकी औसत 36.58 की और स्ट्राइक रेट 56.94 की रही है। टेस्ट में उन्होंने 17 अर्धशतक और 9 शतक जड़े हैं। इसके अलावा 55 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 23.96 की औसत और 133.68 की स्ट्राइक रेट से 1,270 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में उन्होंने 12 अर्धशतक लगाए हैं।