
श्रीलंका ने पहले टी-20 में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स
क्या है खबर?
श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पहले टी-20 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हराते हुए 3 मैचों की सीरीज में बढ़त हासिल की। पल्लेकेले स्टेडियम में हुए मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 154/5 का स्कोर बनाया। जवाब में श्रीलंकाई टीम ने कुसल मेंडिस (73) की पारी की मदद से लक्ष्य हासिल किया। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।
लेखा-जोखा
इस तरह से रोचक रहा मुकाबला
बांग्लादेश ने पावरप्ले के बाद 54/1 का स्कोर बनाया। सधी हुई शुरुआत के बाद बांग्लादेश ने 89 रन तक अपने 4 विकेट खो दिए। मुश्किल घड़ी में मोहम्मद नईम (32*) और मेहदी हसन मिराज (29) ने टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया। जवाब में श्रीलंका को पथुम निसांका (42) और मेंडिस ने मिलकर पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़े। इसके बाद मेंडिस ने अपना अर्धशतक पूरा किया और श्रीलंका ने जीत दर्ज की।
मेंडिस
मेंडिस ने खेली अर्धशतकीय पारी
मेंडिस ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय का 16वां और श्रीलंका के खिलाफ कुल 7वां अर्धशतक लगाया। वह 51 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्के की मदद से 73 रन बनाकर आउट हुए। उनके अब 79 मैचों में 26.22 की औसत और 132.07 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,993 रन बनाए हैं। इस बीच 86 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 51 की औसत से 515 रन बनाए हैं।
पावरप्ले
पावरप्ले में श्रीलंका ने बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर
श्रीलंका से पारी की शुरुआत करने आए निसांका ने सिर्फ 16 गेंदों में 42 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस बीच उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। उनकी और मेंडिस की बदौलत श्रीलंका ने शुरुआती 6 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाए। यह अब श्रीलंका का पावरप्ले में सर्वोच्च स्कोर बनाया है। इससे पहले श्रीलंकाई टीम का सर्वोच्च 75 रन (बनाम भारत, 2018) था।
बांग्लादेश
बांग्लादेश से इन बल्लेबाजों ने बनाए रन
इमोन ने 22 गेंदों में 5 चौकों और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाए। 9वें ओवर में तीक्षाना ने उन्हें आउट कर दिया। अपना 13वां मैच खेलते हुए, उनके नाम 23.38 की औसत से 304 रन हैं। इमोन ने टी-20 में 1,400 रन (1,429) भी पूरे कर लिए। वहीं, नईम ने 29 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए। उन्होंने बांग्लादेश के लिए 24.91 की औसत से 847 रन बनाए हैं।